उत्तराखंड में बाइक को बचाने के प्रयास में कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई, यहाँ के सड़क हादसे में दो की गई जान

बाइक सवार को बचाने के प्रयास में एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। गनीमत रहेगी कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।


उत्तराखंड : बाइक सवार को बचाने के प्रयास में एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। गनीमत रहेगी कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। घटना शनिवार दोपहर करीब 3:30 बजे ऋषिकेश देहरादून मार्ग पर डांडी के समीप हुई। चमोली निवासी सुरेंद्र सिंह अपने परिवार के साथ स्विफ्ट कार से देहरादून की ओर जा रहे थे।

रानीपोखरी डांडी के समीप अचानक एक बाइक सवार बिना इंडिकेटर दिए कार के आगे आ गया। जिसे बचाने के लिए कार चालक ने कार को बायीं ओर काट दिया। जिससे कार अनियंत्रित होकर सड़क के बीच डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर होते ही कार के एयर बैग खुल गए, जिससे कार सवार किसी को भी अधिक चोट नहीं आई। कार में दो बच्चे और एक महिला सहित कुल पांच लोग सवार थे। दुर्घटना के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दुर्घटनाग्रस्त वाहन को किनारे निकाला।

रुड़की में अलग-अलग सड़क हादसों में दो की गई जान

हरिद्वार जिले के रुड़की में हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो की मौत हो गई। मेहवड़ ढाली पर बाइक सवार को एक तेज रफ्तार आटो ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं, दूसरे मामले में मिल में गन्ना डालकर लौट रहे किसान की ट्राली को बस ने टक्कर मार दी। हादसे में उसकी भी मौत हो गई।

तेज रफ्तार आटो ने बाइक सवार को मारी टक्कर

रुड़की रोड स्थित मेहवड़ ढाली पर बाइक को एक तेज रफ्तार आटो ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। बाइक सवार कलियर से रुड़की की ओर जा रहा था। हादसे के बाद आटो चालक वाहन मौके पर छोड़कर फरार हो गया। कलियर थाना प्रभारी धर्मेंद्र राठी ने बताया कि मृतक की शिनाख्त इनाम निवासी महमूदपुर के रुप में हुई है। पुलिस ने वाहन को कब्जे में ले लिया है। फिलहाल, फरार चालक की तलाश की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments