CDS Funeral : घर लाया गया सीडीएस बिपिन रावत का पार्थिव शरीर, गृहमंत्री शाह ने किए अंतिम दर्शन

सीडीएस जनरल बिपिन रावत व उनकी पत्नी मधुलिका रावत का शव उनके घर पर लाया गया है, जहां गृहमंत्री अमित शाह ने पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।


सीडीएस जनरल बिपिन रावत व उनकी पत्नी मधुलिका रावत का शव उनके घर पर लाया गया है, जहां गृहमंत्री अमित शाह ने पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। सीडीएस बिपिन रावत का आज करीब चार बजे अंतिम संस्कार किया जाएगा। वहीं ब्रिगेडिर लिड्डर को उनकी पत्नी व बेटी ने अंतिम विदाई दी। उनके पार्थिक शरीर के पास पहुंचते ही दोनों भावुक हो उठीं और खुद को संभाल नहीं पाईं। 

राजनाथ सिंह ने दी अंतिम विदाई

ब्रिगेडियर एलएस लिड्डर को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी अंतिम विदाई दी। इससे पहले एनएसए अजीत डोभाल ने भी बरार स्क्वायर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। ब्रिगेडियर एलएस लिड्डर का पार्थिव शरीर अंतिम संस्कार के लिए दिल्ली कैंट के बरार स्क्वायर में लाया गया है। सेना के अधिकारी उन्हें अंतिम विदाई दे रहे हैं।

Post a Comment

0 Comments