उत्तराखंड : 13 महाविद्यालयों में छात्राओं के लिए बनाए जाएंगे छात्रावास - डा. धन सिंह

उत्तराखंड के 13 सरकारी डिग्री कालेजों की छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए लंबी दूरी तक आवाजाही करने की समस्या से निजात मिलेगी। इन कालेजों में 48.62 करोड़ की धनराशि से छात्राओं के लिए 50 बेड के छात्रावास बनाए जाएंगे।


उत्तराखंड के 13 सरकारी डिग्री कालेजों की छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए लंबी दूरी तक आवाजाही करने की समस्या से निजात मिलेगी। इन कालेजों में 48.62 करोड़ की धनराशि से छात्राओं के लिए 50 बेड के छात्रावास बनाए जाएंगे। वहीं, पिछले चार वर्षों में करीब दो दर्जन डिग्री कालेजों के भवन निर्माण एवं अन्य लघु कार्यों के लिए राज्य सेक्टर व रूसा के अंतर्गत करीब 300 करोड़ रुपये खर्च किए गए।

उच्च शिक्षा मंत्री डा धन सिंह रावत ने बताया कि वर्तमान वित्तीय वर्ष में राज्य के 13 राजकीय डिग्री कालेजों में छात्रावासों का निर्माण प्रारंभ किया जाएगा। कहा कि जिन महाविद्यालयों में छात्रावास बनाए जाएंगे, उनमें राजकीय महाविद्यालय थलीसैंण (पौड़ी गढ़वाल), राजकीय महाविद्यालय उफरैंखाल (पौड़ी गढ़वाल), राजकीय महाविद्यालय पाबौ (पौड़ी गढ़वाल), राजकीय महाविद्यालय नारायणबगड़ (चमोली), राजकीय महाविद्यालय वेदीखाल (पौड़ी गढ़वाल), राजकीय महाविद्यालय चिन्यालीसैंड (उत्तरकाशी), राजकीय महाविद्यालय बड़कोट (उत्तरकाशी), राजकीय महाविद्यालय लोहाघाट (चंपावत), राजकीय महाविद्यालय गुप्तकाशी (रुद्रप्रयाग), राजकीय महाविद्यालय बलुवाकोट (पिथौरागढ़), राजकीय महाविद्यालय गैरसैंण (चमोली), राजकीय महाविद्यालय द्वाराहाट (अल्मोड़ा) एवं राजकीय महाविद्यालय रानीखेत (अल्मोड़ा) शामिल हैं।

डा रावत ने बताया कि करीब दो दर्जन डिग्री कालेजों को उनके भवन मिलने जा रहे हैं। सरकार ने भवनविहीन कालेजों के भवन निर्माण को प्राथमिकता दी। इसके लिए राज्य सेक्टर में 142 करोड़ और रूसा में 150 करोड़ की राशि खर्च की गई। कालेजों के लिए अन्य संसाधन भी जुटाए गए हैं। इंटरनेट कनेक्टिविटी के साथ ही वाई-फाई सुविधा के विस्तार का कार्य तेजी से चल रहा है। ई-लाइब्रेरी के रूप में ई-ग्रंथालय का लाभ सरकारी डिग्री कालेजों के छात्र-छात्राओं को मिल रहा है।

Post a Comment

0 Comments