कोरोना ने अपने पैर एक बार बॉलीवुड की दुनिया में पसार दिया है। फ़िल्मी दुनिया की अभिनेत्री करीना कपूर खान और अमृता अरोड़ा कोरोना वायरस की चपेट में आ गई हैं।
मनोरंजन : कोरोना ने अपने पैर एक बार बॉलीवुड की दुनिया में पसार दिया है। फ़िल्मी दुनिया की अभिनेत्री करीना कपूर खान और अमृता अरोड़ा कोरोना वायरस की चपेट में आ गई हैं। इस बात की जानकारी बीएमसी ( बृहन्मुंबई नगर निगम) ने दी है। दो दिन पहले करीना कपूर खान और अमृता अरोड़ा को फिल्म निर्माता-निर्देशक करण जौहर के घर हुई पार्टी में हिस्सा लिया था।
न्यूज एजेंसी एएनआई की खबर के अनुसार बीएमसी ने कहा है कि करीना कपूर खान और अमृता अरोड़ा कोविड-19 के सभी नियमों और दिशा निर्देशों का उल्लंघन कर कई पार्टियों में हिस्सा ले रही थीं। जिसके चलते यह दोनों कोरोना वायरस की चपेट में आ गई हैं। करीना कपूर खान और अमृता अरोड़ा के कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद बीएमसी ने दोनों के संपर्क में आए लोगों को आरटी-पीसीआर टेस्ट करवाने के ऑर्डर दिए हैं।
हाल ही में निर्माता-निर्देशक करण जौहर ने अपनी फिल्म कभी खुशी कभी गम के 20 साल पूरे होने पर एक पार्टी रखी थी। इस पार्टी में करीना कपूर खान अपनी बहन करिश्मा कपूर के साथ शामिल हुई थीं। करण जौहर की इस पार्टी में अन्य फिल्मी सितारों ने भी हिस्सा लिया था। इस पार्टी में करीना कपूर खान की खास दोस्त अमृता अरोड़ा भी शामिल हुईं थीं। वहीं बीएमसी का दावा है कि करीना कपूर खान और अमृता अरोड़ा ने हाल फिलहाल में कई पार्टियां अटेंड कीं।
ऐसे में बीएमसीबी को डर है कि अभिनेत्रियों के जरिए वायरस स्प्रेड हो सकता है। फिलहाल खुद से कोविड-19 से संक्रमित होने को लेकर अभी तक करीना कपूर खान और अमृता अरोड़ा का कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
Actors Kareena Kapoor Khan & Amrita Arora tested positive for #COVID19. Both of them had violated COVID norms & attended several parties. BMC has ordered people, who came in contact with the two actors, to undergo RT-PCR test: BMC (Brihanmumbai Municipal Corporation)
— ANI (@ANI) December 13, 2021
(File pic) pic.twitter.com/wKqoqgFM4x
वहीं दूसरी ओर महाराष्ट्र के नागपुर से रविवार को ओमिक्रोन वैरिएंट का पहला मामला सामने आया है। यह 40 वर्षीय व्यक्ति दिसंबर माह की शुरुआत में ही दक्षिण अफ्रीका से लौटा था और यहां कि गई जांच में उसकी कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आयी थी जिसके बाद रविवार को उसकी रिपोर्ट से ओमिक्रोन वैरिएंट की पुष्टि हुई है। इसके साथ, राज्य में ओमिक्रान मामलों की संख्या बढ़कर 18 हो गई है।
गौरतलब है कि महाराष्ट्र में शनिवार को ओमिक्रोन वैरिएंट का एक भी मामला सामने नहीं आया था। रविवार को इस नए मामले की पुष्टि के बाद राज्य में ओमिक्रोन संक्रमित मरीजों की संख्या 18 तक पहुंच गई है हालांकि इनमें से 7 मरीजों को स्वस्थ पाये जाने पर शुक्रवार को अस्पताल से घर भेज दिया गया था। राज्य में अब ओमिक्रान संक्रमित सक्रिय मरीजों की संख्या 11 रह गई है।
0 Comments