उत्तराखंड : द्वाराहाट विधानसभा में सनसनीखेज पोस्टर वार, क्षेत्र में लगे 'मम्मी मेरे पापा कौन' के पोस्टर

द्वाराहाट विधानसभा के लोग सोमवार की सुबह जब जागे तो उन्हें अपने आस-पास एक पोस्टर लगा हुआ दिखा। पोस्टर में एक चित्र बना हुआ है जिसमें एक मां अपने बच्चे को गोद में लिए हुए है। इस पोस्टर में लिखा था। "मम्मी मेरे पापा कौन'?


उत्तराखंड : विधानसभा चुनाव से ठीक पहले द्वाराहाट विधानसभा में शह-मात का खेल शुरू हो गया है। द्वाराहाट विधानसभा में एक पोस्टर ने राजनीतिक हल्कों में हलचलें तेज कर दी है। पोस्टर को लेकर सब दबी जबां में चर्चा तो कर रहे है, लेकिन खुलकर कोई नहीं बोल रहा है। प्रशासन अब इसकी जांच करवाने की बात कह रहा है। वहीं, स्तरहीन राजनीतिक खेल से बुद्धिजीवी वर्ग राजनीतिक भविष्य को लेकर चिंतित हैं।

जानकारी मुताबिक़, द्वाराहाट विधानसभा के लोग सोमवार की सुबह जब जागे तो उन्हें अपने आस-पास एक पोस्टर लगा हुआ दिखा। पोस्टर में एक चित्र बना हुआ है जिसमें एक मां अपने बच्चे को गोद में लिए हुए है। इस पोस्टर में लिखा था। "मम्मी मेरे पापा कौन'? पोस्टर में और लिखा है ऐसे में कैसे बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ। यह पोस्टर घिंघारीखाल चुंगी से गगास, कफड़ा, जालली, द्वाराहाट सभी जगहों पर लगाए गए हैं। इस पोस्टर में मुद्रक का नाम है न ही प्रकाशक का। प्रिंटिंग प्रेस का नाम भी नहीं दिया गया है। 

द्वाराहाट में ही लगे पोस्टर

लोग पाेस्टर को लेकर हर मोहल्ले में चर्चा कर रहे है। लोग मुख्य राजनीतिक दलों पर आरोप प्रत्यारोप भी लगा रहे हैं। केवल द्वाराहाट विधानसभा में लगे इस पोस्टर के कई राजनीतिक मायने लगाए जा रहे हैं। फिलहाल यह पोस्टर यहां किसने लगाए किसके कहने पर लगाए गए है। इसका पता नही लग पाया है। प्रशासन के संज्ञान में आने के बाद पूरे मामले की जांच की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments