अक्षय ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें वह एविएटर के साथ पुलिस की वर्दी पहने नजर आ रहे हैं। क्लिप में वह चेहरे पर मुस्कान लिए बर्फ से ढकी सड़क पर टहल रहे हैं।
मनोरंजन : बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार इन दिनों देवभूमि उत्तराखंड के पहाड़ों की रानी मसूरी की हसीन वादियों में अपने दिन बिता रहे हैं। जी हां...दरअसल, वे 'रत्सासन' के हिंदी रीमेक की शूटिंग के लिए मसूरी में हैं। उन्होंने न सिर्फ यहां की खूबसूरती की तारीफ की, बल्कि ये भी कहा कि यहां शूटिंग करना उनका सपना है।
यह भी पढ़े :मनोरंजन : MMS लीक कांड से चर्चा में आई एक्ट्रेस त्रिशाकर मधु ने कच्चा बादाम पर किया बोल्ड डांस, वीडियो देख फैंस ने कहा
आपको बता दें, इंटरनेशनल खिलाड़ी अक्षय कुमार निर्माता वासु भगनानी और रंजीत तिवारी के निर्देशन में बन रही साउथ फिल्म रत्सासन की रीमेक में नजर आएंगे। इसकी शूटिंग मसूरी में हो रही है। इस फिल्म में अभिनेत्री रकुल प्रीत भी नजर आएंगी। बीते मंगलवार को अक्षय कुमार मसूरी पहुंचे। वे यहां की खूबसूरती से बेहद ही प्रभावित हुए। फिल्म में काम करने के दौरान अक्षय मसूरी के मौसम का पूरा लुत्फ उठाने की कोशिश करते हुए नजर आए।
यह भी पढ़े : Urvashi Rautela के 40 करोड़ की गोल्डन गाउन देखकर रह जाएंगे दंग, अरब फैशन वीक में दिखा बोल्ड अवतार, देखें तस्वीरें
इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया वीडियो
अक्षय ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें वह एविएटर के साथ पुलिस की वर्दी पहने नजर आ रहे हैं। क्लिप में वह चेहरे पर मुस्कान लिए बर्फ से ढकी सड़क पर टहल रहे हैं। अपने अनुभव को साझा करते हुए अक्षय ने लिखा, 'एक ऐसी नौकरी के लिए आभारी हूं, जो मुझे ऐसे खूबसूरत अनुभवों को जीने में मदद करती है। आप यहां शूटिंग करने का सपना जी रहे हैं। वहीं, इस वीडियो के बैकग्रााउंड में उनकी फिल्म 'गुड न्यूज' का गाना 'दिल ना जाने' सुना चल रहा है।
0 Comments