फेमस टीवी सीरियल 'भाभी जी घर पर है' में अंगूरी भाभी के किरदार से मशहूर हुई अभिनेत्री शुभांगी अत्रे इन दिनों योगनगरी ऋषिकेश की दिलकश वादियों में छुट्टियां बिता रही हैं।
उत्तराखंड : छोटे पर्दे का पसंदीदा फेमस टीवी सीरियल 'भाभी जी घर पर है' में अंगूरी भाभी के किरदार से मशहूर हुई अभिनेत्री शुभांगी अत्रे इन दिनों योगनगरी ऋषिकेश की दिलकश वादियों में छुट्टियां बिता रही हैं। बीते सोमवार को शुभांगी आत्रे ने अपने इंस्टाग्राम पर गंगा तट के कुछ फोटो शेयर करते हुए देवभूमि उत्तराखंड के प्रति अपनी भावनाएं व्यक्त की।
आपको बता दे, बालीवुड की हस्तियों के लिए योगनगरी ऋषिकेश हमेशा ही पसंदीदा जगह रही है। हमेशा ही यहां कोई ना कोई बालीवुड के सितारे पहुंचते रहते हैं। हाल ही में, टीवी सीरियल 'भाभी जी घर पर है' में अंगूरी भाभी अभिनेत्री ऋषिकेश में अपनी छुट्टियां बिता रही है। साथ ही उन्होंने शिवपुरी क्षेत्र के एक गंगा बीच पर मस्ती करने के साथ ही फोटो शूट करवाया।
योगनगरी के रूप में विश्वभर में प्रसिद्ध ऋषिकेश अब फिल्मी और टीवी सितारों की ड्रीम डेस्टिनेशन बनता जा रहा है। शूटिंग से फुर्सत मिलते ही फिल्मी सितारे यहां प्रकृति का आनंद लेने पहुंचते हैं। खासकर यहां के प्रकृतिक गंगा बीच हर किसी का काम मन मोह लेते हैं।
आजकल लोकप्रिय टीवी सीरियल 'भाभी जी घर पर है' से हर घर में अपनी पहचान बनाने वाली अंगूरी भाभी यानी शुभांगी अत्रे ऋषिकेश में हैं। शुभांगी ने यहां गंगा बीच की फोटो और वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। उन्होंने ढलते सूरज के बीच परमार्थ निकेतन घाट की शिवमूर्ति की भी एक बेहद खूबसूरत तस्वीर इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपलोड की है।
अभिनेत्री शुभांगी अत्रे ने परमार्थ निकेतन घाट में पूजा अर्चना की। उन्होंने मां गंगे का आशीर्वाद लिया। और कुछ देर यहां शांत बैठकर समय बिताया।
परमार्थ निकेतन घाट पर शाम को मां गंगा की आरती देखने वाले श्रद्धालुओं की खूब भीड़ जुटती है। अभिनेत्री शुभांगी अत्रे भी इसी दौरान पूजा में शामिल हुईं।
शिवपुरी स्थित गंगा बीच पर शुभांगी ने फोटोशूट किया। शुभांगी इन दिनों उत्तराखंड की खूबसूरत जगहों पर जाकर समय बिता रही हैं।
शुभांगी यहां किसी फिल्म की शूटिंग या काम के सिलसिले में नहीं आई है। बल्कि वे यहां सिर्फ छुट्टियों पर आईं हैं।
0 Comments