Happy Birthday Urvashi Rautela: 15 साल की उम्र में मिला पहला ब्रेक, जन्मदिन के दिन मालदीव में दिखा हॉट अवतार

B'day Girl Urvashi Rautela: अपने जन्मदिन पर उर्वशी ने फैंस को दिया विजुअल ट्रीट, मालदीव में दिखा हॉट अवतार



मनोरंजन : देवभूमि उत्तराखंड के जिला पौड़ी गढ़वाल शहर कोटद्वार की रहने वाली खूबसूरत और हॉट एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला को aajtaknews.xyz की और से 28वां जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। जी हाँ आज उर्वशी का जन्मदिन है। इस मौके पर उन्हें देश ही नहीं बल्कि दुनियाभर से फैंस शुभकामनाएं भेज रहे हैं। एक्ट्रेस ने अपने बर्थडे की शुरुआत काफी धमाकेदार तरीके से की और इसकी एक झलक उन्होंने फैंस के साथ भी साझा की। 

एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दो वीडियो और कुछ तस्वीरें साझआ की। जन्मदिन के लिए एक्ट्रेस ने ब्लैक आउटफिट कैरी किया। इसके अलावा वो ब्लैक कलर हाई नेक ड्रेस के साथ हेवी डायमंड ज्वेलरी भी कैरी करती देखी गईं। आपको बता दें कि ये जन्मदिन यहीं खत्म नहीं हुआ, बल्कि ये तो सिर्फ इस धमाकेदार बर्थडे की शुरुआत थी।

 

अब उर्वशी ने अपना एक और वीडियो शेयर किया है, जो उनके फैंस के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है। एक्ट्रेस ने इस समय मालदीव पहुंची हैं और वीडियो में वहां का आनंद लेती दिख रही हैं। इस दौरान नीला समंदर, सफेद रेच की चादर और हरे पेड़ पौधों के बीच उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela Bold Video) को सेक्सी वॉक करते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में उर्वशी पिंक और ब्लू कलर शॉर्ट्स और बिकिनी टॉप में नजर आ रही हैं। साथ में गले में थोड़ी एक्सेसरीज और आंखों पर काला चश्मा लगाए उर्वशी कहर ढा रही हैं। 

 

वीडियो में उन्हें वॉक करके आने के बाद ट्यूब उठाते हुए देखा जा सकता है। इससे साफ हो रहा है कि वो पानी में उतरने वाली हैं। उर्वशी के प्रोफेशनल फ्रंट की बात करें तो, आखिरी बार उन्हें मिस यूनिवर्स पेजेंट शो में बतौर जज देखा गया था। 

इसके अलावा वो कई म्यूजिक एलबम्स भी नजर आ चुकी हैं। फिल्मों की बात करें तो, वो जल्द ही जियो स्टूडियोज की वेब सीरीज 'इंस्पेक्टर अविनाश' में रणदीप हुड्डा के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी। इसके अलावा बाइलिंग्वल यानी द्विभाषी थ्रिलर 'ब्लैक रोज' के साथ-साथ 'थिरुट्टू पायल 2' के हिंदी रीमेक में भी लीड रोल में दिखेंगी।

Post a Comment

0 Comments