मनोरंजन : कानूनी शिकंजे में फंसा Lock Upp शो, मुसीबत में एकता कपूर और कंगना रनौत, जानिए क्या है पूरा मामला

हैदराबाद के सिटी सिविल कोर्ट ने कंगना रनौत के अपकमिंग रियलिटी शो 'लॉक अप' की रिलीज पर रोक लगाने का आदेश जारी किया है। जानिए क्या है पूरा मामला।


मनोरंजन : बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत को लेकर चौंकाने वाली खबर सामने आई है। बता दे एकता कपूर और कंगना रनौत का मशहूर रियलिटी शो Lock Upp रिलीज से पहले ही कानूनी पचड़े में फंस गया है। ये शो 27 फरवरी से ऑन एयर होना है लेकिन अब जो खबर सामने आई है उसके बाद हो सकता है कि इस शो की रिलीज डेट आगे बढ़ाई जाए। इस मचअवेटेड शो Lock Upp एक याचिकाकर्ता ने कॉन्सेप्ट चोरी का आरोप लगाया है।

अर्जी पर हैदराबाद की कोर्ट ने सुनवाई की

जिस याचिकाकर्ता ने एकता कपूर के शो पर कॉन्सेप्ट चोरी का आरोप लगाया है उसका नाम मिस्टर सनोबर बेग है। इन्होंने जेल कॉन्सेप्ट को चोरी करने का आरोप लगाया है। इनका कहना है कि वो जेल कॉन्सेप्ट की स्टोरी और स्क्रिप्ट के अकेले राइट होल्डर हैं। उनकी इसी अर्जी पर हैदराबाद की सिटी सिविल कोर्ट ने सुनवाई की। जिसके बाद कोर्ट ने लॉक अप शो की रिलीज को लेकर ad-interim injunction जारी किया है।

शो के प्रदर्शन पर लगाई रोक

जानकारी मुताबिक कोर्ट ने इस मचअवेटेड शो Lock Upp का ट्रेलर देखा और उसे कॉपी पाया। जिसके बाद कोर्ट ने तत्काल नोटिस के साथ एक आदेश पास किया किसी भी माध्यम से शो के प्रदर्शन पर रोक लगाने का आदेश पारित किया। 

जानिए क्या कहा याचिकाकर्ता मिस्टर बेग ने

याचिकाकर्ता मिस्टर बेग ने कहा- 'जब शो Lock Upp के प्रोमो देखे तो मैं सदमे में था। मैं लंबे समय से एंडेमोल शाइन के अभिषेक रेगे के संपर्क में हूं और हैदराबाद में इस विषय पर कई बार हमारी मीटिंग हुई। उन्होंने मुझसे वादा किया था कि एक बार जब मार्केट बेहतर हो जाएगा, तब हम इसपर काम करेंगे। ये शो हमारे कॉन्सेप्ट जैसा ही नहीं बल्कि उसकी पूरी तरह से कॉपी है।' 

कोविड-19 की वजह से हुई देरी- याचिकाकर्ता

इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए बेग ने बताया, 'साल 2018 में मैंने यह कॉन्सेप्ट रजिस्टर्ड कराया था, इसके बाद निर्देशक शांतनु रे के साथ मैंने काम शुरू किया, मैंने यह आइडिया स्टार प्लस के साथ भी शेयर किया था, लेकिन उनका कोई रिस्पॉन्स नहीं मिला, उसके बाद कोविड-19 की वजह से चीजें लटक गईं, मैं लंबे समय से अभिषेक रेगे से बात कर रहा हूं, इसे लेकर मैंने हैदराबाद में भी कई मीटिंग की हैं, मीटिंग में मुझसे कहा गया था कि एक बार कोविड-19 से बिगड़े माहौल को सही होने दो फिर बात करते हैं, अब एक हफ्ते पहले ही मैंने देखा कि मेरा सपने को कोई और अपना बता रहा है।

यकीन नहीं हो रहा 

इसके साथ ही मिस्टर बेग ने कहा- 'मुझे यकीन नहीं होता कोई इस तरह से कॉन्सेप्ट चुरा सकता है। हमने कॉपीराइट के उल्लंघन के लिए अदालत में अर्जी दी और हमें स्टे ऑडर मिल चुका है। अगर ये शो फिर भी ऑनएयर होता है तो ये कोर्ट की अवमानना होगी। मुझे न्यायपालिका पर भरोसा है. हमें इंसाफ मिलेगा।'

Post a Comment

0 Comments