कोटद्वार के व्यापारी ने जहर खाकर खुदकुशी कर ली है। व्यापारी की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। बताया जा रहा है व्यापारी कोटद्वार के नजीबाबाद रोड़ देवीनगर निवासी था।
उत्तराखंड : जनपद पौड़ी गढ़वाल के शहर कोटद्वार से एक बड़ी ख़बर सामने आई है। कोटद्वार के व्यापारी ने जहर खाकर खुदकुशी कर ली है। व्यापारी की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। बताया जा रहा है व्यापारी कोटद्वार के नजीबाबाद रोड़ देवीनगर निवासी था।
जानकारी मुताबिक, कोटद्वार कोतवाली पुलिस सुचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बता दे, पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, नजीबाबाद रोड़ निवासी उक्त व्यवसाई ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या कर दी। वहीं मृतक की और से कोई आत्यहत्या को लिखा पत्र नही मिला है, पुलिस ने मृतक का पंचनामा पर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान नजीबाबाद रोड़ देवीनगर निवासी मनोज कुमार के रूप में हुई है।
बेस अस्पताल से रेफर गर्भवती की मौत, मचा बवाल
राजकीय बेस अस्पताल कोटद्वार में उपचार करा रही एक गर्भवती महिला की नजीबाबाद के एक प्राइवेट अस्पताल में मृत्यु होने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। कांग्रेस पार्टी ने प्रदेश के स्वास्थ्य सचिव को ज्ञापन भेजकर मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने और संबंधित चिकित्सक को निलंबित करने की मांग की।
बृहस्पतिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एसडीएम के माध्यम से प्रदेश स्वास्थ्य सचिव को ज्ञापन भेजा। कांग्रेस के प्रदेश सचिव प्रवेश रावत ने राजकीय बेस अस्पताल के डॉक्टर पर गर्भवती महिला के उपचार में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया।
0 Comments