मिर्ज़ापुर के एक्टर ने पहाड़ी दुल्हनिया से रचाई शादी, देखें- हल्दी से लेकर फेरों तक की खूबसूरत Photos

फिल्म मिर्ज़ापुर के एक्टर विक्रांत मैसी के फैंस के लिए गुड न्यूज सामने आई है। बॉलीवुड अभिनेता विक्रांत मैसी और शीतल ठाकुर ने शुक्रवार को रीति रिवाजों के साथ शादी कर ली है।  



मनोरंजन : फिल्म मिर्ज़ापुर के एक्टर विक्रांत मैसी के फैंस के लिए गुड न्यूज सामने आई है। बॉलीवुड अभिनेता विक्रांत मैसी और शीतल ठाकुर ने शुक्रवार को रीति रिवाजों के साथ शादी कर ली है। आपको बता दे, हिमाचल प्रदेश में ट्रेडिशनल रीति रिवाजों के साथ शादी की है। कपल की वेडिंग फोटोज की सोशल मीडिया पर धूम है। 

शादी की तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर अपनी जगह बना ली, लेकिन न्यूली वेड ये कपल इस कपल ने इस बारे में सोशल मीडिया रक कोई अप्डेट नहीं दिया। हालांकि, शनिवार को विक्रांत और शीतल ने पति-पत्नी के रूप में अपनी पहली तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा कीं।


उन्होंने कैप्शन देते हुए लिखा, ‘सात सालों का ये सफ़र आज सात जन्मों में बदल गया। इस सफ़र में हमारा साथ देने के लिए बहुत बहुत शुक्रिया। शीतल एवं विक्रांत 18.02.2022.” विक्रांत और शीतल सात साल से साथ हैं, जैसा कि उनके कैप्शन से पता चलता है।

विक्रांत द्वारा इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर करने के तुरंत बाद, तापसी पन्नू ने कमेंट सेक्शन में लिखा, “आखिरकार! आप दोनों के लिए बहुत खुशी है!” बॉबी देओल, ईशा गुप्ता, सोनाक्षी सिन्हा, मौनी रॉय, कृति खरबंदा, नकुल मेहता, आदित्य नारायण और कई अन्य लोगों ने इस जोड़े को बधाई दी।

सोशल मीडिया पर विक्रांत और शीतल की शादी की तमाम तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं। शीतल के लुक को देखने के बाद साफ है कि वो पहाड़ी दुल्हनिया बनी थी। बड़ी सी नथ और मांग टीका में शीतल बला सी खूबसूरत लग रही थीं। इससे पहले, उनके हल्दी समारोह के वीडियो सोशल मीडिया पर आए, और दोनों को ‘देसी गर्ल’ गाने पर नाचते हुए दिखाया गया। रिपोर्ट्स की मानें तो इस कपल ने कुछ दिन पहले ही रजिस्टर्ड वेडिंग की थी। इस जोड़े का 2019 में रोका समारोह था।

विक्रांत और शीतल ने इससे पहले ऑल्ट बालाजी की वेब सीरीज ब्रोकन बट ब्यूटीफुल में स्क्रीन स्पेस साझा किया था। विक्रांत जल्द ही ZEE5 के लव हॉस्टल में नजर आएंगे। विक्रांत और शीतल की लव स्टोरी: विक्रांत मेसी और शीतल पिछले काफी सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। मेसी और ठाकुर ने वेब सीरीज़ ‘ब्रोकन बट ब्यूटीफुल’ के पहले सीज़न में एक साथ काम किया और उसी समय से उनका रिश्ता शुरू हुआ। दोनों ने दिसंबर 2019 में सगाई कर ली थी।

सगाई के बाद इसके बाद से ही ये कपल अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में बना हुआ था। सगाई के विक्रांत और शीतल ने एक साथ नए घर में गृहप्रवेश की पूजा भी की थी। विक्रांत और शीतल हमेशा से ही एक दूसरे के साथ सोशल मीडिया पर अपनी एक से एक प्यारी तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। फैंस को ये जोड़ी काफी पसंद है।

वर्क फ्रंट की बात करें तो विक्रांत मेसी आखिरी बार जी5 पर रिलीज हुई फिल्म 14 फेरे में नजर आए थे। इसके अलावा वह जल्द ही जी5 पर ही रिलीज होने वाली अपनी फिल्म लव हॉस्टल में नजर आएंगे। इस फिल्म का धमाकेदार ट्रेलर आज ही रिलीज हुआ है। इस फिल्म में विक्रांत के साथ अभिनेता बॉबी देओल और सान्या मल्होत्रा भी मुख्य किरदार में नजर आएंगे।

Post a Comment

0 Comments