उत्तराखंड : देहरादून में कॉलेज के बाहर छात्रा को गोली मारने वाला आरोपी गिरफ्तार, एकतरफा प्यार में की थी वारदात

देहरादून में बीते गुरुवार शाम हुई छात्रा वंशिका बंसल की हत्या के मामले में आरोपी छात्र आदित्य तोमर को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है।


उत्तराखंड : देहरादून में बीते गुरुवार शाम हुई छात्रा वंशिका बंसल की हत्या के मामले में आरोपी छात्र आदित्य तोमर को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। रायपुर थाना पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करते हुए हत्यारोपी आदित्य तोमर को अरेस्ट किया है। गुरुवार शाम को आदित्य तोमर ने छात्रा वंशिका बंसल की कॉलेज के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी थी।

यह भी पढ़े : उत्तराखंड ब्रेकिंग न्यूज़ : देहरादून में दिनदहाड़े एक छात्रा की गोली मारकर हत्या, पढ़े पूरा मामला

मामले में सिद्धार्थ कॉलेज के प्रबंधन व कार्यप्रणाली पर भी मृतका के पिता ने गंभीर आरोप लगाए थे। आरोपी आदित्य तोमर मूल रूप से शामली उत्तर प्रदेश का रहने वाला है जो कि देहरादून के ईश्वर विहार सुंदर वाला में रहता था। रायपुर पुलिस इस घटना के बाद से ही बेहद तत्व बेहद सतर्क दिखी पुलिस टीम ने देर रात थी आरोपी को एक सूचना के बाद रेस्ट कर लिया है। आज दोपहर में डीआईजी देहरादून प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए मामले का खुलासा करेंगे।

आपको बता दे, डीआईजी ने हत्या का खुलासा करते हुए बताया कि आरोपी आदित्य छात्रा को कुछ समय से परेशान कर रहा था। आदित्य वंशिका को पसंद करता था और इसी वजह से वो वंशिका का पीछा करता था। यह बात सामने आई है कि उसकी कुछ दिनों पहले कॉलेज के सीनियर छात्रों ने पिटाई की थी और वंशिका से माफी भी मंगवाई थी।

यह बात आदित्य के मन में चल रही थी और इससे इतना परेशान हो गया कि उसने इतना खौफनाक कदम उठा लिया। इसी रंजिश के चलते आदित्य ने अंशिका बंसल की जान ले ली। बताया कि आरोपी आदित्य दिन में कॉलेज में भी गया था, लेकिन वंशिका के ना दिखने पर वो कॉलेज के बाहर आ गया और वंशिका का इंतजार करने लगा।

जैसे ही वंशिका दुकान में सामान लेने बाहर आई आदित्य ने उसके सिर पर गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि उसने तमंचा सहारनपुर से खरीदा था। वो पहले बदला लेने की ठान चुका था। कुछ मीडिया रिपोर्टों में यह जानकारी भी सामने आई है कि इससे पहले आदित्य ने वंशिका को बाइक पर बैठाने का भी प्रयास किया था, लेकिन वो नहीं बैठी।

कॉलेज के अंदर ही लड़कियों का हॉस्टल है, जिसमे 10 से 12 छात्राएं रहती हैं। वंशिका के पिता राकेश बंसल ने बताया कि उनकी बेटी सुबह 9 बजे कॉल करती थी। गुरुवार सुबह भी वंशिका ने फोन पर बात की। कह रही थी कि नाश्ता करके कॉलेज जा रही है। वंशिका ने ऐसी कोई बात नहीं बताई, जो परेशानी वाली हो।

Post a Comment

0 Comments