उत्तराखंड : पुष्कर सिंह धामी कल दोपहर 2:30 बजे लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ, PM मोदी-शाह होंगे शामिल

पुष्कर सिंह धामी कल उत्तराखंड के 12 वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह पहुंचेंगे।


उत्तराखंड : कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को सर्वसम्मति से मुख्यमंत्री चुना गया। केंद्रीय पर्यवेक्षक बनकर आए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने धामी के नाम का एलान किया। इसके बाद धामी पार्टी के वरिष्ठ विधायकों के साथ राजभवन पहुंचे जहां उन्होंने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) के समक्ष सरकार बनाने का दावा पेश किया।

पुष्कर सिंह धामी 23 मार्च को दोपहर 2.30 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। पहले 3.30 बजे का समय तय था। धामी के साथ उनकी कैबिनेट के सदस्य भी पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे। पुष्कर सिंह धामी का मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण समारोह देहरादून के प्रसिद्ध परेड ग्राउंड में होगा। शपथ ग्रहण समारोह की खास बात ये होगी कि पीएम मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इस समारोह में शामिल होंगे।

PM मोदी-शाह शपथ ग्रहण में आएंगे

उत्तराखंड बीजेपी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को राज्य सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने का निमंत्रण भेजा था।प्रधानमंत्री ने उत्तराखंड बीजेपी का निमंत्रण स्वीकार किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 23 मार्च को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के शपथ ग्रहण समारोह में उपस्थित रहेंगे।

इस बार जब बीजेपी चुनाव में उतरी तो तब 10 कैबिनेट मंत्री सरकार में थे। उससे पहले 12 कैबिनेट मंत्री थे. हरक सिंह रावत और यशपाल आर्य के बीजेपी छोड़ने के बाद कैबिनेट मंत्रियों की संख्या 10 रह गई थी। इस बार ये देखना दिलचस्प होगा कि कितने मंत्री बनाए जाते हैं और कितनों को कैबिनेट का दर्जा मिलता है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 23 मार्च को दोपहर 2.30 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। धामी के साथ उनकी कैबिनेट के सदस्य भी पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे। पुष्कर सिंह धामी का मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण समारोह देहरादून के प्रसिद्ध परेड ग्राउंड में होग। खास बात ये है कि पीएम मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी इस कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे।

Post a Comment

0 Comments