सीबीएसई की 12वीं क्लास का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। इसे आप उमंग ऐप पर देख सकते हैं. सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट 2022 अब डिजिलॉकर पर भी उपलब्ध है।
सीबीएसई 10वीं और 12वीं नतीजे घोषित होने का इंतजार जल्द खत्म हो सकता है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) आज, 21 जुलाई 2022 को मैट्रिक (कक्षा 10वीं) और इंटरमीडिएट (कक्षा 12वीं) के रिजल्ट जारी करने की तारीख (CBSE Result 2022 Date) का ऐलान सकता है। सीबीएसई रिजल्ट 2022 बोर्ड अपनी आधिकारिक वेबसाइट्स cbse.gov.in और results.cbse.nic.in पर जारी करेगा। छात्र अपना रोल नंबर निकालकर रख लें. रिजल्ट स्टेट्स चेक करने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर और जरूरी क्रेंडेंशियल्स दर्ज करना होगा।
सभी छात्र सीबीएसई कक्षा 12वीं का रिजल्ट निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो कर चेक कर सकते हैं-
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट- cbse.gov.in, cbresults.nic.in पर जाएं
फिर कक्षा 12वीं परिणाम लिंक पर क्लिक करें
इसके बाद पंजीकरण संख्या और रोल नंबर दर्ज करें
कक्षा 12वीं का परिणाम 2022 आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगा।
कक्षा 12वीं का स्कोरकार्ड डाउनलोड करें, आगे के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट लें।

0 Comments