उत्तराखंड : घास काट रही महिला पर हमला कर तेंदुए ने किया घायल, सिर में लगे 6 टांके

जनपद पिथौरागढ़ तहसील बेरीनाग के राईआगर क्षेत्र में जंगल में घास काट रही महिला पर गुलदार ने दिेन दहाड़े हमला कर घायल कर दिया। साथ की महिलाओं के हो हल्ला मचाने पर गुलदार भागा। 


उत्तराखंड : जनपद पिथौरागढ़ तहसील बेरीनाग के राईआगर क्षेत्र में जंगल में घास काट रही महिला पर गुलदार ने दिेन दहाड़े हमला कर घायल कर दिया। साथ की महिलाओं के हो हल्ला मचाने पर गुलदार भागा।

जानकारी मुताबिक, दीपा देवी 45 वर्ष पत्नी जसवंत भंडारी निवासी भंडारीगांव राइआगर गुरु वार को साथ की दो महिलाओं के साथ नदुलीगाड़ा जंगल में घास काटने गई थी। घास काटने के दौरान पूर्वांह ग्यारह बजे के आसपास जंगल की तरफ से गुलदार आया और उसने दीपा देवी पर हमला कर दिया।

अचानक गुलदार के हमले से दीपा घबरा गई और बाद में जान बचाने के लिए संघर्ष करने लगी। उस पर गुलदार के हमले को देखते हुए साथ की महिलाओं निर्मला देवी और नीमा देवी ने हो हल्ला मचाया और गुलदार को भगाने के लिए पत्थर भी फेंके। महिलाओं के हो हल्ला मचाने पर गुलदार जंगल की तरफ भाग गया। 

साथ की महिलाओं ने दीपा देवी के स्वजनों को घटना की सूचना दी। स्वजन घायल को निजी वाहन से बेरीनाग सीएचसी लाए। जहां पर महिला का उपचार किया और उसके सिर पर छह टांके लगे हैं और पैर में भी घाव है।

ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दे दी है। वन रेंजर चंद्रा महरा ने बताया कि पीडि़ता द्वारा मुआवजे के लिए आवेदन मिल चुका है। जिसे उच्चाधिकारियों को भेजा जा रहा है।


Post a Comment

0 Comments