छात्रा का मोबइल नंबर लेकर युवक उसे परेशान करने लगा। लाइब्रेरी में भी उसका पीछा करता पहुंच गया। जरूरी बात करने के लिए कमरे में चलने के लिए छात्रा को परेशान करता रहा। जब छात्रा ने मना किया तो युवक ने उसे आत्महत्या की धमकी दी, जिससे वह डर गई।
उत्तराखंड : राजधानी देहरादून के डालनवाला थाना क्षेत्र में छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवक छात्रा को आत्महत्या का डर दिखाकर कमरे में ले गया और दुष्कर्म किया। छात्रा ने युवक के दोस्त पर भी छेड़खानी का आरोप लगाया है। डालनवाला पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
डालनवाला कोतवाली प्रभारी एनके भट्ट ने बताया कि पीड़ित छात्रा अपने भाई के साथ किराये के मकान पर रहती है। बताया कि पढ़ाई के लिए लाइब्रेरी जाती थी। वहां महेश नाम का एक लड़का उसके पीछा पड़ा हुआ था। उसने कहीं से मोबइल नंबर लिया और परेशान करने लगा।
बताया कि उसने कई बार मना किया, लेकिन वह नहीं माना। पीड़िता के मुताबिक, आठ जुलाई को आरोपी उसे लाइब्रेरी में मिला। जरूरी बात करने के लिए कमरे में चलने के लिए कहा। उसने मना किया तो आत्महत्या की धमकी दी, जिससे वह डर गई ।
आरोप है कि कमरे में उसने दुष्कर्म किया। किसी को कुछ बताते पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता के मुताबिक, आरोपी ने उसका नंबर काफी लोगों को दिया है। अगले दिन रमन कांत पाल नाम के एक लड़के का फोन आया। उसने उसे पढ़ाने का झांसा देकर कमरे में बुलाया और छेड़छाड़ करने लग गया। विरोध करने पर बताया कि उसको यह नंबर महेश ने दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

0 Comments