बड़ी ख़बर : केंद्र सरकार का अहम फैसला, 18-59 साल की उम्र के लोगों को फ्री में लगेगी इस दिन बूस्टर डोज

कोरोना के बूस्टर डोज को लेकर केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है, जिसके तहत 15 जुलाई से सरकारी केंद्रों पर 18-59 साल के उम्र के लोगों को फ्री में बूस्टर डोज लगाएगी जाएगी। 



राष्ट्रीय :
कोरोना के बूस्टर डोज को लेकर केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है, जिसके तहत 15 जुलाई से सरकारी केंद्रों पर 18-59 साल के उम्र के लोगों को फ्री में बूस्टर डोज लगाएगी जाएगी। सरकार इसके लिए विशेष अभियान चला रही है। सरकार के अधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी है।

जानकारी मुताबिक, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि भारत आजादी की 75वीं वर्षगांठ मना रहा है। आजादी के अमृत महोत्सव के मौके पर सरकार ने 15 जुलाई 2022 से अगले 75 दिनों तक 18 वर्ष या उससे ज्यादा उम्र वाले सभी लोगों को सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर मुफ्त में कोविड के बूस्टर डोज लगाने का फैसला किया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभी तक 18 से 59 साल की 77 करोड़ पात्र आबादी में से एक प्रतिशत से भी कम को ऐहतियाती खुराक दी गई है। हालांकि 60 साल से अधिक उम्र के लगभग 16 करोड़ लोगों और स्वास्थ्य कर्मियों एवं अग्रिम मोर्चे के कर्मियों में से करीब 26 प्रतिशत लोग बूस्टर खुराक ले चुके हैं। केंद्र सरकार ने पिछले हफ्ते सभी के लिए कोविड टीके की दूसरी और ऐहतियाती खुराक के बीच अंतराल को 9 महीने से घटाकर छह महीने कर दिया था। वैक्सीनेशन पर राष्ट्रीय तकनीकी परामर्श समूह की सिफारिश पर ऐसा किया गया था।

Post a Comment

0 Comments