मध्य प्रदेश के घार जिले में एक बड़ा हादसा हो गया है। यहां इंदौर से महाराष्ट्र की ओर जा रही एक यात्री बस नर्मदा नदी के पुल से नीचे गिर गई। घटना खलघाट की है।
राष्ट्रीय : मध्य प्रदेश के घार जिले में एक बड़ा हादसा हो गया है। यहां इंदौर से महाराष्ट्र की ओर जा रही एक यात्री बस नर्मदा नदी के पुल से नीचे गिर गई। घटना खलघाट की है। बस में इंदौर-पुणे के कई लोग सवार थे। अब तक 12 लोगों के शव निकाल लिए गये हैं। राहत बचाव कार्य जारी।
जानकारी मुताबिक, इंदौर से पुणे जा रही बस सुबह पौने दस बजे धामनोद में खलघाट के पास नर्मदा नदी में गिर गई। बस में महिलाओं-बच्चों समेत 40 यात्री सवार थे। अब तक 12 शव निकाले जा चुके हैं। इनमें 7 पुरुष और 4 महिला के शव हैं। मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है। रेलिंग तोड़कर पुल से नर्मदा में गिरी और फिर कोहराम मच गया।
बताया जा रहा है कि बस खलघाट में टू-लेन पुल पर किसी वाहन को ओवरटेक करते समय अनियंत्रित हो गई। ड्राइवर ने संतुलन खो दिया और रेलिंग तोड़ते हुए बस नदी में जा गिरी। हादसे की जानकारी लगते ही खलघाट सहित आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए हैं। इंदौर और धार से NDERF की टीम मौके पर पहुंच चुकी है। यह पुल पुराना बताया जा रहा है। बस महाराष्ट्र राज्य परिवहन की है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घटना को संज्ञान में लेते हुए प्रशासन को बचाव और राहत कार्य के आदेश दिए हैं।
हादसा आगरा-मुंबई (एबी रोड) हाईवे पर हुआ। यह रोड इंदौर से महाराष्ट्र को जोड़ता है। घटनास्थल इंदौर से 80 किलोमीटर दूर है। जिस संजय सेतु पुल से बस गिरी, वो दो जिलो धार और खरगोन की सीमा पर बना है। आधा हिस्सा खलघाट (धार) और आधा हिस्सा खलटाका (खरगोन) में है। खरगोन से भी कलेक्टर और एसपी मौके पर पहुंचे हैं।

0 Comments