उत्तराखंड में आफत की बारिश, देहरादून-मसूरी में शुरू हुई बारिश, 8 जिलों में येलो अलर्ट जारी

उत्तराखंड मौसम विभाग (Uttarakhand Meteorological Department) ने चेतावनी जारी की है कि देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत, उधमसिंह नगर, बागेश्वर तथा पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है।



उत्तराखंड में मौसम ने आज से फिर करवट बदलना शुरू कर दिया है। उत्तराखंड में मॉनसून की झमाझम बारिश हो रही है। मौसम विभाग की मानें तो आज प्रदेशभर में कहीं-कहीं तीव्र बौछार के साथ देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत और उधमसिंह नगर के अधिकांश स्थानों व शेष जिलों के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा गर्जन के साथ हो सकती है।

जानकारी मुताबिक, उत्तराखंड मौसम विभाग (Uttarakhand Meteorological Department) ने चेतावनी जारी की है कि देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत, उधमसिंह नगर, बागेश्वर तथा पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, मसूरी में दिन की शुरुआत तेज बारिश के साथ हुई। साथ ही कोहरा भी छाया हुआ है। वहीं, दिन चढ़ने के साथ ही देहरादून में भी बारिश शुरू हो गई। प्रदेश के अन्य इलाकों में भी बादल छाए हुए हैं। 

देहरादून का मौसम : राजधानी देहरादून में आज आमतौर बादल छाए रहेंगे। साथ ही कुछ क्षेत्रों में भारी वर्षा की संभावना है। वहीं, तापमान की बात करें तो आज देहरादून में अधिकतम तापमान 34°C और न्यूनतम तापमान 24°C रहेगा।


Post a Comment

0 Comments