उत्तराखंड : पौड़ी-कोटद्वार राजमार्ग पर खाई में गिरी कार, दो की मौत, एक महिला घायल

रविवार सुबह 900 बजे कार में सवार होकर पौड़ी से एक परिवार के तीन लोग दिल्ली जा रहे थे। कार अचानक अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में दो की मौत हो गई है और एक महिला घायल है।


उत्तराखंड : पौड़ी गढ़वाल के शहर कोटद्वार राजमार्ग पर एक कार खाई में गिर गई। कार में तीन लोग सवार थे। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है और एक महिला घायल है। जिला अस्पताल पौड़ी में उसका उपचार चल रहा है।

जानकारी के मुताबिक रविवार सुबह 9:00 बजे कार में सवार होकर पौड़ी से एक परिवार के तीन लोग दिल्ली जा रहे थे। कार अचानक राजमार्ग पर सुंडाखाल के समीप अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।

दुर्घटना में दो लोगों की मौत

मौके पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू अभियान चलाया। बताया गया कि दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई। वहीं एक महिला घायल हो गई। बाजार चौकी प्रभारी हेमकांत सेमवाल ने बताया दुर्घटना में वीर सिंह पंवार (62) पुत्र कोतवाल सिंह ग्राम बुंरासी तहसील पौड़ी निवासी और वीरा देवी (60) पत्नी सोबन सिंह गुसाईं ग्राम डूंगरी तहसील पौड़ी की मौत हो गई है।

दोनों भाई बहन हैं। जबकि वीर सिंह की पत्नी सुनीता पंवार दुर्घटना में घायल हो गई है। जिला अस्पताल पौड़ी में उनका उपचार चल रहा है।

Post a Comment

0 Comments