उत्तराखंड : अनियंत्रित होकर खाई मे गिरी शिक्षकों कार, प्रधानाचार्य समेत दो की मौत, एक घायल

आदिबदरी-सिलपाटा मार्ग पर सुगड़ गांव के पास शिक्षकों की कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में प्रधानाचार्य समेत दो की मौत हो गई जबकि एक गंभीर घायल हो गया।  


उत्तराखंड : जनपद चमोली से एक सड़क हादसे की ख़बर सामने आई है। आदिबदरी-सिलपाटा मार्ग पर सुगड़ गांव के पास शिक्षकों की कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में प्रधानाचार्य समेत दो की मौत हो गई जबकि एक गंभीर घायल हो गया। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से घायल शिक्षक को सीएचसी कर्णप्रयाग पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद घायल को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। तीनों शिक्षक जीआईसी सिलपाटा में चार वर्षों से शिक्षक थे और तीन दिन के अवकाश पर घर जा रहे थे।

भलसों गांव निवासी आनंद सिंह ने बुधवार सुबह अपने गांव से एक वाहन खाई में गिरता देखा। उन्होंने इसकी सूचना आदिबदरी पुलिस को दी और स्वयं बचाव के लिए घटनास्थल पर पहुंचे। सूचना पर थाना प्रभारी गैरसैंण मनोज नैनवाल पुलिसकर्मी आनंद शाह, गिरीश जोशी व अन्य जवानों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और एनडीआरएफ की टीम के साथ बचाव कार्य में जुट गए।

घटनास्थल पर पहुँचकर देखा गया कि एक वैगनआर कार, वाहन नम्बर यूके16ए9723, लगभग 300 मीटर गहरी खाई में गिरी है । कार में 3 व्यक्ति सवार थे जिसमें से एक व्यक्ति को घायल अवस्था मे रेस्क्यू कर स्ट्रेचर बोर्ड के माध्यम से पैदल मार्ग द्वारा खाई से बाहर निकाला गया व 108 के माध्यम से अस्पताल भिजवाया गया एवं शेष दो व्यक्तियों की मौके पर ही मृत्यु हो गयी थी, जिनके शव टीम द्वारा बरामद कर जिला पुलिस को सुपुर्द किये गए।

घायल का नाम/पता –

1. ललित, उम्र 36 वर्ष, निवासी हल्द्वानी

मृतकों का नाम/पता –

1. उमेद सिंह नेगी उम्र – 45, निवासी विकासनगर देहरादून

2. हिमांशु उम्र – 45, निवासी देहरादून

Post a Comment

0 Comments