उत्तराखंड में लगातार दूसरे दिन दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। शुक्रवार को चमोली में एक सूमो के गहरी खाई में गिरने के बाद आज शनिवार को एक कार उत्तरकाशी जिले में गिर गई।
उत्तराखंड में लगातार दूसरे दिन दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। शुक्रवार को चमोली में एक सूमो के गहरी खाई में गिरने के बाद आज शनिवार को एक कार उत्तरकाशी जिले में गिर गई। सड़क हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। सड़क हादसे के बाद एसडीआफएफ और पुलिस-प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर एक घायल यात्री को अस्पताल में भर्ती करवाया।
यह भी पढ़े: दुःखद : गढ़वाल में दर्दनाक सड़क हादसा, वाहन गहरी खाई में जा समाया, 10-12 लोगों की मौत ख़बर
उत्तरकाशी जिले के धरासू- यमुनोत्री राजमार्ग मार्ग में ब्रह्मखाल के नजदीक एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। वाहन में 06 लोग सवार थे। जिसमें 05 लोगों की मौत हो गई। आपदा परिचालन केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार, कार में 6 लोग सवार थे। जिनमें 5 की मौत की खबर है। जब कि एक गंभीर घायल बताया गया है।
रेस्क्यू टीम मौके पर है। घटना शनिवार साढ़े 12 बजे की है जब यूके 10 ए - 0571 उत्तरकाशी आ रही थी तभी अचानक वाहन अनियंत्रित होकर 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। घटना स्थल पर रेस्क्यू कार्य जारी है। मालूम हो कि शुक्रवार को चमोली जिले में एक सूमो के गिरने से दो महिला समेत 12 लोगों की मौत हो गई थी।

0 Comments