उत्तराखंड: देहरादून की नंदनी का भारतीय अंडर-19 टीम में चयन, न्यूजीलैंड टी-20 मैचों में आएंगी नजर

देहरादून की नंदनी कश्यप का भारतीय अंडर-19 टीम में चयन हो गया है। वह न्यूजीलैंड के खिलाफ 27 नवंबर से खेली जाने वाली पांच टी-20 मैचों की शृंखला में पर्दापण करेंगी। 


उत्तराखंड: क्रिकेट एसोसिएशन आफ उत्तराखंड की अंडर-19 टीम की खिलाड़ी नंदनी कश्यप का चयन भारतीय अंडर-19 टीम के लिए हुआ है। नंदनी 27 नवंबर से न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली पांच टी-20 मैचों की शृंखला में भारतीय जर्सी में खेलती नजर आएंगी। नंदनी इस शृंखला से अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पर्दापण करेंगी।

नंदनी की उपलब्धि पर दी शुभकामनाएं

सीएयू सचिव महिम वर्मा ने नंदनी की उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं। सीएयू क्रिकेट आपरेशन हेड अमित पांडे ने बताया कि आल इंडिया वूमेंस सेलेक्शन कमेटी ने न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली जाने वाली टी-20 शृंखला के लिए भारतीय अंडर-19 टीम का चयन किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मूल रूप से देहरादून जिले के नेहरू कालोनी निवासी नंदनी कश्यप का चयन बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज भारतीय अंडर 19 महिला क्रिकेट टीम में हो गया है। बता दें कि अब वह आगामी 27 नवंबर से न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली पांच टी-20 मैचों की शृंखला में भारतीय जर्सी में खेलती नजर आएंगी। बताते चलें कि यह उनकी पहली अंतराष्ट्रीय सीरीज होगी। नंदनी इससे पहले उत्तराखंड की अंडर 19 टीम से राष्ट्रीय स्तर के क‌ई क्रिकेट टूर्नामेंटों में शानदार प्रदर्शन कर चुकी हैं। जिसके आधार पर ही उन्हें भारतीय महिला क्रिकेट टीम में चयनित किया गया है।

Post a Comment

0 Comments