नैनीताल जिले के चोपड़ा गांव के रहने वाले दीपक सिंह जीना की। दीपक सिंह जीना ने Dream 11 में दो लाख रुपए जीते हैं। बता दें कि उन्होंने अपनी यह टीम Desert Cup T20 सीरीज में सऊदी अरब और बहरीन के बीच खेले गए मुकाबले के लिए बनाई थी।
उत्तराखंड: क्रिकेट भारत में सबसे अधिक पसंद किया जाने वाला खेल है और यही कारण भी है कि क्रिकेट से जुड़ी कोई भी गतिविधि देश और प्रदेश वासियों और खासकर युवाओं को खासा आकर्षित करती है। आपको बता दें, अब तक न जाने कितने ही युवाओं के सपनों को हकीकत में बदल चुकी क्रिकेट फैंटेसी लीग Dream 11 ने अब राज्य के एक और युवा को लखपति बना दिया है।
Dream 11 भी अब युवाओं की पसंद बनता जा रहा है। बता दें, इस बार लाटरी लगी है मूल रूप से नैनीताल जिले के चोपड़ा गांव के रहने वाले दीपक सिंह जीना की। दीपक सिंह जीना ने Dream 11 में दो लाख रुपए जीते हैं। बता दें कि उन्होंने अपनी यह टीम Desert Cup T20 सीरीज में सऊदी अरब और बहरीन के बीच खेले गए मुकाबले के लिए बनाई थी।
जानकारी मुताबिक, मूल रूप से उत्तराखंड के नैनीताल जिले के ज्योलिकोट क्षेत्र के चोपड़ा गांव निवासी दीपक सिंह जीना ने बीते रोज ड्रीम 11 पर टीम बनाकर दो लाख रुपए जीत लिए हैं। बताया गया है कि उन्होंने यह टीम 49 रु के शुल्क से बनाई थी। उनकी बनाई इस टीम को जहां पहली रैंक हासिल हुई वहीं उन्हें दो लाख रुपए जीतने का भी संदेश भी मिल गया है। बताते चलें कि इस संदेश को पढ़कर दीपक खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं। आखिर ऐसा हो भी क्यों ना, फिलहाल नैनीताल में नौकरी करने वाले दीपक की चंद मिनटों में ही किस्मत जो चमक गई है।

0 Comments