चम्पावत जिले के लोहाघाट स्थित शिलिंग गांव की रहने वाली शिवर्णा धौनी ने दिल्ली विश्वविद्यालय की जारी पहली मेरिट सूची में जगह बनाई है।
उत्तराखंड : चम्पावत जिले के लोहाघाट स्थित शिलिंग गांव की रहने वाली शिवर्णा धौनी ने दिल्ली विश्वविद्यालय की जारी पहली मेरिट सूची में जगह बनाई है। मूल रुप से लोहाघाट गुमदेश क्षेत्र के शिलिंग गांव की रहने वाली शिवर्णा ने की दिल्ली विवि में चयन पर परिवार सहित क्षेत्र में खुशी की लहर है।
जानकारी मुताबिक, शिवर्णा के पिता ओंकार धौनी ने बताया कि शिवर्णा को प्रथम काउंसिलिंग में दिल्ली यूनीवसर्टी में प्रवेश मिला है। बताया कि शिवर्णा ने दसवीं और इंटरमीडीएट की परीक्षा केंद्रीय विद्यालय लोहाघाट से की है। दसवीं में उन्होंने 95.6 फीसदी और इंटरमीडिएट की परीक्षा में 94.8 अंक हासिल किए। शिवर्णा को दिल्ली विवि के अंतर्गत कालिंदी कॉलेज मिला है। शिवर्णा के पिता राज्य आंदोलनकारी हैं। जो वर्तमान में व्यवसाय करते हैं। जबकि माता गीता धौनी गृहणी हैं। शिवर्णा ने अपनी सफलता का श्रेय परिजनों और शिक्षकों को दिया है।

0 Comments