भारतीय टीम के बल्लेबाज विराट कोहली और उनकी पत्नी चर्चित अभिनेत्री अनुष्का शर्मा गुरुवार सुबह-सुबह कैंची धाम पहुंचकर बाबा नीम करौली की प्रतिमा के आगे दंडवत होकर प्रणाम किया।
उत्तराखंड : भारतीय टीम के बल्लेबाज विराट कोहली और उनकी पत्नी चर्चित अभिनेत्री अनुष्का शर्मा गुरुवार सुबह-सुबह कैंची धाम पहुंचकर बाबा नीम करौली की प्रतिमा के आगे दंडवत होकर प्रणाम किया। इस दौरान उन्हें देखकर हर स्तब्ध हो गया।
जानकारी मुताबिक बता दें, आस्ट्रेलिया में टी 20 वर्ल्ड कप पूरा होने के बाद भारतीय टीम के बल्लेबाज विराट कोहली बुधवार को परिवार के साथ कुमाऊं पहुंचे हैं। वर्ल्ड कप में रन मशीन साबित हुए विराट फार्म वापसी के बाद बाबा नीब करौरी महाराज से आशीर्वाद पहुंचे। गुरुवार सुबह उन्होंने पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ नीब करोरी बाबा का आशीर्वाद लिया।
यह भी पढ़े : T20 वर्ल्ड कप के बाद उत्तराखंड पहुंचे विराट कोहली, पत्नी अनुष्का शर्मा और बेटी वामिका
पत्नी अनुष्का शर्मा ने सितंबर में विराट के शतक के बाद बाबा नीब करौरी की तस्वीर शेयर की थी। संभवतया उन्होंने विराट की फार्म वापसी के लिए दुआ मांगी थी और मुराद पूरी होने पर वह विराट के साथ यहां पहुंची हैं। नैनीताल जिले में भवाली-अल्मोड़ा एनएच किनारे स्थित कैंची धाम देश-विदेश के लोगों के लिए श्रद्धा और आस्था का केंद्र रहा है। बाबा नीम करौली महाराज में विराट की पत्नी अनुष्का की भी श्रद्धा है।
आरती में शामिल हुए विराट और अनुष्का
मंदिर ट्रस्ट के प्रदीप साह भय्यू से बाबा नीम करोली के बारे में विस्तार से जानकारी जुटाई। विराट रवाना होने लगे तो मंदिर ट्रस्ट सदस्यों ने उन्हें आरती की जानकारी दी। विराट ने आरती के बाद ही जाने का फैसला लिया। आरती में शामिल होने के बाद विराट बेहद खुश दिखे।
विराट-अनुष्का ने दोबारा आने का किया वादा
मंदिर ट्रस्ट के सदस्यों से दोबारा पुन : आने का वादा किया। वापसी में कुछ प्रशंसकों के साथ फोटो भी खिंचवाई। बेहद गोपनीय ढंग से दो वाहनों से पहुंचे विराट वापसी में एक बार फिर अन्यत्र रवाना हो गए। इस दौरान जया प्रसाद, गिरीश तिवारी, नरेश तिवारी, दिनेश तिवारी आदि मौजूद रहे।
वह हेलिकॉप्टर में भवाली स्थित घोड़ाखाल हैलीपैड पर उतरे। अचानक परिवार संग देवभूमि आगमन को तीन साल बाद फार्म वापसी के लिए बाबा का धन्यवाद अदा करने और आशीर्वाद लेने से जोड़कर देखा जा रहा है। उत्तराखंड के प्रवासी छात्र-छात्राओं को जैसे ही विराट के उत्तराखंड पहुंचने की जानकारी लगी तो उनकी ताजा तस्वीरें सोशल मीडिया पर छा गईं।


0 Comments