उत्तराखंड: पहाड़ की इस बेटी ने किया नाम रोशन, KBC में जीते 25 लाख रुपए

गढ़वाल की 11 साल की मान्या चमौली ने 'कौन बनेगा करोड़पति-जूनियर' में 25 लाख रुपए जीते हैं। उत्तराखण्ड का नाम रोशन करने वाली मान्या चमौली मूल रूप से उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले की रहने वाली है।  


उत्तराखंड: गढ़वाल की 11 साल की मान्या चमौली ने 'कौन बनेगा करोड़पति-जूनियर' में 25 लाख रुपए जीते हैं। उत्तराखण्ड का नाम रोशन करने वाली मान्या चमौली मूल रूप से उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले की रहने वाली है। लेकिन वह वर्तमान में अपने परिवार के साथ पंजाब के जीरकपुर में रहती है। 

बता दे, मान्या चमौली जीरकपुर के ही एक निजी स्कूल में 6वीं कक्षा में पढ़ती है। मान्या के पिता डॉ. विनय चमोली वर्तमान में पंजाब में कार्यरत हैं। शो में मान्या ने बताया कि वह पिछले करीब पांच छह साल से ओलांपियाड जीके में हिस्सा लेती आ रही है और अक्सर गोल्ड मेडल ही जीता है। अभी यह रकम 25 लाख पॉइंट के रूप में है और जब मान्या 18 वर्ष की आयु की हो जाएगी तो यह रकम वह कैश करवा सकती है।

जानकारी के मुताबिक मान्या, GK ओलिंपियाड में गोल्ड मेडल भी जीत चुकी है। वहीं इंटर-स्कूल डेक्लामेशन प्रतियोगिता में भी फर्स्ट प्राइज हासिल कर चुकी है। मान्या पढ़ाई के साथ-साथ बाकी गतिविधियों में भी आगे है। वह गाती भी है और डांस का भी शौक है।

देश सेवा का जज्बा

मान्या के मुताबिक वह आर्मी अफसर बन देश की सेवा करना चाहती है। इससे पहले वर्ष 2017 में मान्या की मां अर्चना चमौली भी कौन बनेगा करोड़पति के लिए क्वालिफाई हो गई थी, मगर हॉट सीट तक नहीं पहुंच पाई थी। मान्या ने कहा कि उसे बुक्स, न्यूज पेपर पढ़ना और बैडमिंटन खेलना पसंद है।

सोनी टीवी का शो कौन बनेगा करोड़पति-14 दर्शकों के बीच खूब पसंद किया जा रहा है। सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के शो में इन दिनों छोटे उस्तादों का बोलबाला है। शो में आए दिन कई जूनियर प्रतियोगी आते हैं और अपने जवाब से सभी को हैरान कर देते हैं। इन बच्चों का टैलेंट और अंदाज शो के होस्ट अमिताभ को काफी पसंद आ रहा है। 

Post a Comment

0 Comments