उत्तराखंड: CM Dhami का बड़ा ऐलान, इस जानवर के हमले से हुई मौत तो 6 लाख देगी सरकार

उत्तराखंड में जंगली जानवरों की हमलों से मौत पर अब आश्रितों को छह लाख जबकि घायलों को एक लाख रुपये मिलेंगे। पुष्कर सिंह धामी सरकार ने हमलों को कम करने के लिए निवारण प्रकोष्ठ का गठन करने का फैसला लिया।


उत्तराखंड में जंगली जानवरों की हमलों से मौत पर अब आश्रितों को छह लाख जबकि घायलों को एक लाख रुपये मिलेंगे। पुष्कर सिह सरकार ने वन्यजीव हमलों को कम करने के लिए निवारण प्रकोष्ठ का गठन करने का भी निर्णय लिया है। शनिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर धामी की अध्यक्षता में राज्य वन्यजीव बोर्ड की 18 वीं बैठक हुई।

राज्य में जंगली जानवरों के लगातार बढ़ते हमलों पर चिंता जताई गई। इन्हें कम से कम करने के लिए मानव वन्यजीव संघर्ष निवारण प्रकोष्ठ का जल्द गठन किया जाएगा। इसमें विशेषज्ञों को शामिल किया जाएगा ताकि यह पता लगाया जा सके कि जंगली जानवरों के लगातार हमलों की वजह क्या हैं।

सीएम धामी ने एक अक्तूबर, 22 जंगली जानवरों के हमले में मौत पर मुआवजा राशि चार लाख से पांच लाख रुपये करने का ऐलान किया था। बोर्ड ने इसे छह लाख रुपये करने की मंजूरी दे दी है। वहीं घायलों को 50 हजार से बढ़ाकर एक लाख दिए जाएंगे। इनमें चार लाख रुपये आपदा से जबकि दो लाख रुपये वन विभाग देगा।

अभी कुछ ही शेडयूल के जंगली जानवारी के फसलों व मकान नुकसान भी मुआवजा मिलता था, अब भालू समेत अन्य प्रजातियों को भी शामिल कर लिया है। मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक समीर सिन्हा ने बताया कि किस डिवीजन में किन-किन जानवरों के ज्यादा हमले होते हैं, इसका भी अध्ययन कराया जाएगा, ताकि भविष्य में हमले कम से कम किए जा सकें।

दो करोड़ का कारपस फंड बनाया

बोर्ड बैठक में दो करोड़ का कारपस फंड बनाने का भी निर्णय लिया गया। वन मंत्री सुबोध उनियाल ने बताया कि पीड़ितों को जल्द मुआवजा राशि देने और घायल जानवरों को रेस्क्यू करने के लिए यह व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि हर हाल में 15 दिन के भीतर सहायता राशि बांटने के निर्देश दिए हैं।

हिम तेंदुओं की संख्या 121 पहुंची

उत्तराखंड के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिम तेंदुओं की संख्या पिछले पांच वर्ष के भीतर 121 पहुंच गई है। पहले यह संख्या 86 थी। उच्च हिमालयी क्षेत्रों में दुलर्भ प्रजाति के जानवरों का पता लगाने के लिए विभाग ने वाइल्ड लाइफ इंस्टीट्यूट की मदद से कैमरे लगाए हैं। जिनमें ये कैद हुए हैं। विभागीय मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि उत्तराखंड वन संपदाओं वाला राज्य है लिहाजा पर्यावरण संरक्षण के लिए राज्य की जिम्मेदारी और बढ़ जाती है। उन्होंने हिम तेंदुओं की संख्या में बढ़ोत्तरी पर खुशी जताई।

जंगली जानवरों के हमलों से इस वर्ष अब तक मौत का विवरण

वन्यजीव  मौत  घायल

गुलदार    15      41

हाथी        05      04

बाघ         11      04

भालू        01      33

सांप        08      29

अन्य       01      19

कुल       41      130

Post a Comment

0 Comments