उत्तराखंड: इस जिले में कल से लगने जा रहा रोजगार मेला, पांचवीं पास भी कर सकते है आवेदन, पढ़ें डिटेल्स…

अगर आपको रोजगार की तालाश है तो आपके लिए ये खबर काम की है। टिहरी में सैकड़ों पदों पर भर्ती के लिए रोजगार मेले का आयोजन होने वाला है। ये रोजगार मेला 27 दिसंबर को लगाया जाएगा। 


उत्तराखंड: प्रदेश में बेरोजगार युवाओं के लिए एक Good News सामने आ रही है। उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले में सैकड़ों पदों पर भर्ती के लिए रोजगार मेले का आयोजन होने वाला है। 27 दिसंबर को रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। 

आपको बता दें, इस मेले मे जिसमें पांचवी, आठवी एवं दसवीं पास बेरोजगार युवा आवेदन कर सकते है। बताते चले कि गुडविल प्लास्टिक इण्डस्ट्रीज देहरादून एवं सेंट्रल इंस्टीटयूट ऑफ पेट्रोकेमिकल इंजीनियरिंग एण्ड टेक्नोलॉजी (सीपेट) हरिद्वार रोड, भानियावाला, डोईवाला के द्वारा इस मेले का आयोजन किया जा रहा है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, इस रोजगार मेले के अंतर्गत 200 रिक्त पदो पर भर्ती की जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार अपने समस्त शैक्षिक प्रमाण पत्र आधार कार्ड फोटो एवं बायोडाटा एवं फोटो कॉपी के साथ जिला सेवायोजन कार्यालय मे आयोजित रोजगार मेले मे सम्मिलित हो सकते है। इसके साथ ही इस मेले मे भाग लेने के लिए किसी भी प्रकार का कोई शुल्क नही लिया जाएगा।

Post a Comment

0 Comments