उत्तराखंड: भीषण सड़क हादसा गहरी खाई में गिरी कार, दो लोगों की मौके पर ही मौत

सड़क हादसे की खबर बागेश्वर जिले से सामने आ रही है जहां गरुड़ तहसील के अंतर्गत पिंगलो भकुनाधार में एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई मे जा समाई। 


उत्तराखंड में दर्दनाक सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन राज्य के किसी ना किसी क्षेत्र से सड़क दुर्घटना की खबर सुनने को मिलती है ऐसी ही एक खबर राज्य के बागेश्वर जिले से सामने आ रही है जहां गरुड़ तहसील के अंतर्गत पिंगलो भकुनाधार में एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई मे जा समाई। जिसमे दो लोगो की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही राजस्व पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। घटना के बाद से मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गरोठ तहसील के अंतर्गत राजस्व पुलिस क्षेत्र के अंतर्गत पिंगलो के पास एक अल्टो कार संख्या UK011 TA-2202 अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा समाई जिसमे कार सवार दो लोगो की मौत हो गई। मृतको की पहचान वीर सिंह पुत्र हरिमोहन सिंह निवासी ग्राम छतियानी तोक, मंगलनाथ पुत्र रामनाथ निवासी भकुनाधार पिंगलो के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम राजकुमार पांडे के निर्देशन में तहसीलदार तितिक्षा जोशी और राजस्व की टीम मौके पर पहुंची।


Post a Comment

0 Comments