हरिद्वार के कनखल थाना क्षेत्र में 9 साल के बच्चे पर पिटबुल कुत्ते द्वारा हमला किया गया, जिसमें बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया, इस मामले में परिजन की शिकायत पर पुलिस ने कुत्ते के मालिक शुभम पर मुकदमा दर्ज किया है।
उत्तराखंड: जनपद हरिद्वार स्थित कनखल इलाके में पिट बुल डॉग के हमले में 9 साल का एक बच्चा घायल हो गया। जिसके बाद पीड़ित के पिता ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर कुत्ते के मालिक के खिलाफ आईपीसी की धारा 289 के तहत मामला दर्ज किया गया है। सीओ सिटी हरिद्वार ने जानकारी दी है कुत्ते के मालिक की पहचान शुभम के रूप में हुई है।
पिटबुल कुत्ते का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। यूपी के लखनऊ में पालतू पिटबुल कुत्ते के अपनी ही वृद्ध मालकिन पर हमला करके उनकी जान लेने के बाद से ही लगातार इस नस्ल के कुत्ते के पालने को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। इधर सोमवार को हरिद्वार से भी पिटबुल कुत्ते को लेकर एक शिकायत सामने आया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कनखल थाना क्षेत्र के मिश्रा गार्डन में एक बच्चे पर पिटबुल कुत्ते द्वारा हमला किया गया, जिसमें बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया, इस मामले में परिजन की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। सीओ सिटी हरिद्वार मनोज ठाकुर का कहना है कि पुलिस को शिकायत प्राप्त हुई थी। मिश्रा गार्डन निवासी शिवम द्वारा पिटबुल कुत्ता पाला गया है। कुत्ते ने 9 साल के बच्चे पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। बच्चे के पिता द्वारा कनखल थाने में तहरीर दी गई, तहरीर के आधार पर पिटबुल कुत्ते के मालिक शिवम पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

0 Comments