उत्तराखण्ड: बाइक सड़क हादसे में डिग्री कॉलेज के छात्र की मौत, परिवार का था इकलौता बेटा

पिथौरागढ़ जिले के मुनस्यारी विकासखंड के सैणराथी गांव निवासी यशवंत सिंह मेहता, लक्ष्मण सिंह महर राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय पिथौरागढ़ में बीए प्रथम वर्ष का छात्र था। 


उत्तराखंड: जनपद पिथौरागढ़ से एक दुखद खबर सामने आ रही है। जहां एक बाइक के अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय पिथौरागढ़ के छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। बताया गया है कि मृतक बीए प्रथम वर्ष का छात्र था। इस दुखद हादसे की खबर से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है और परिजनों की आंखों से आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मूल रूप से राज्य के पिथौरागढ़ जिले के मुनस्यारी विकासखंड के सैणराथी गांव निवासी यशवंत सिंह मेहता, लक्ष्मण सिंह महर राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय पिथौरागढ़ में बीए प्रथम वर्ष का छात्र था। बताया गया है कि यशवंत बीते रोज बाइक से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान जैसे ही उनकी बाइक क्वीटी के पास पहुंची तो एकाएक असंतुलित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिससे उनके सिर में गंभीर चोट लगी और देखते ही देखते उन्होंने मौके पर दम तोड दिया।

बता दें कि परिवार के इकलौते बेटे की अकस्मात मौत की खबर से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मृतक यशवंत के पिता बलवंत सिंह मेहता लोनिवि में कार्यरत हैं। इस दुखद हादसे की खबर सुनकर जहां मृतक की माता पार्वती देवी बेसुध हो गई वहीं उनके पिता सहित दोनों बहनों ममता और नीरू का भी रो-रोकर बुरा हाल है।

Post a Comment

0 Comments