पौड़ी गढ़वाल: पिकअप की चपेट में आने से कक्षा 9वीं छात्र की मौत, परिजनों का रो रोकर बुरा हाल

पाबौ में पिकअप की चपेट में आने से एक स्कूली छात्र की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। छात्र कक्षा 9वीं में पड़ता था। बताया जा रहा है कि छात्र बस से स्कूल से घर लौट रहा था। 


पौड़ी गढ़वाल: ब्लॉक पाबौ से एक दुखद खबर सामने आई है। पाबौ में पिकअप की चपेट में आने से एक स्कूली छात्र की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। छात्र कक्षा 9वीं में पड़ता था। 

बताया जा रहा है कि छात्र बस से स्कूल से घर लौट रहा था। इसी दौरान छात्र का सर खिड़की के बाहर निकला हुआ था तभी वह सामने से आ रहे पिकअप की चपेट में आ गया। पाबौ पुलिस द्वारा मृतक के पंचनामा व पीएम की कार्रवाई की जा रही है।

प्राप्त जानकारी मुताबिक, पाबौ चौकी के प्रभारी दीपक पंवार ने बताया कि शुक्रवार को राइंका पाबौ के कक्षा 9वीं का छात्र कैलाश पुत्र ताजबर रावत, छुट्टी के बाद बस से अपने घर भटुंडा चोपड़ियू जा रहा था। इसी दौरान वह पाबौ एसबीआई के पास सामने से आ रहे पिकअप की चपेट में आ गया। पुलिस के अनुसार छात्र का बस की खिड़की के बाहर सिर बाहर निकला हुआ था। इसी बीच छात्र सामने से आ रहे पिकअप की चपेट में आ गया। सूचना मिलते ही छात्र को पाबौ अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने छात्र को मृत घोषित कर दिया। बताया कि मृतक छात्र का पंचनामा व पीएम की कार्रवाई की जा रही है। अभी मामले में परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं घटना की सूचना मिलने पर परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

Post a Comment

0 Comments