देवभूमि उत्तराखंड से लगातार अभिनेता और क्रिकेटरों की शादियां हो रही है। पहले टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी से साक्षी से शादी की। इसके बाद विराट कोहली ने अनुष्का शर्मा से शादी है। वहीं कई और स्टार उत्तराखंड के दामाद बन चुके है।
मनोरंजन: देवभूमि उत्तराखंड से लगातार अभिनेता और क्रिकेटरों की शादियां हो रही है। पहले टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी से साक्षी से शादी की। इसके बाद विराट कोहली ने अनुष्का शर्मा से शादी है। वहीं कई और स्टार उत्तराखंड के दामाद बन चुके है। इस बार 'मामाजी' के नाम से मशहूर अभिनेता परितोष त्रिपाठी उत्तराखंड के दामाद बनने जा रहे हैं।
प्राप्त जानकारी मुताबिक, आज दिनांक 9 दिसम्बर 2022, शुक्रवार को अभिनेता परितोष त्रिपाठी विवाह के बंधन में बंधने जा रहे है। अभिनेता परितोष त्रिपाठी की शादी में शिरकत करने बॉलीवुड के कई सितारे पहुंचे हैं। देहरादून के किमाड़ी स्थित अतरक्षिया रिजॉर्ट में आयोजित हो रहे समारोह में मिर्जापुर फेम पंकज त्रिपाठी भी सपरिवार शामिल हो रहे हैं।
आपको बता दें, रिजॉर्ट में बृहस्पतिवार रात को मेहंदी और संगीत का कार्यक्रम रखा गया था। आज अभिनेता पंकज त्रिपाठी भी इस विवाह समारोह में शामिल होंगे। इनके अलावा अभिनेता रवि दुबे, केतन सिंह, शान मिश्रा, नाज, गीता कपूर आदि अभिनेता और अभिनेत्री पहुंचे हैं। अभिनेता परितोष त्रिपाठी की शादी में सांसद और अभिनेता रवि किशन के भी देर रात तक कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने की सूचना है। शादी समारोह आज (शुक्रवार को) आयोजित किया जाना है। आपको बताएं कि परितोष त्रिपाठी की शादी पिथौरागढ़ की रहने वाली मीनाक्षी से हो रही है।
परितोष एक डांस रियलिटी शो में गीता कपूर के साथ काम कर चुके हैं। इसी शो के दौरान उन्हें मामाजी के नाम से फेम मिला। इसके अलावा उन्होंने अन्य फिल्मों में भी उन्होंने काम किया है। डांस रियलिटी शो में परितोष को उनकी एंकरिंग के लिए खूब पसंद किया गया। इसके साथ ही परितोष ने अन्य फिल्मों में भी काम किया है।




0 Comments