कोटद्वार: भाई की शादी के लिए पहुंचीं अपने गांव अभिनेत्री उर्वशी रौतेला, हल्दी सेरेमनी में इस लुक से ढाया कहर, देखें तस्वीरें

बालीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला अपने भाई की शादी में शामिल होने के लिए अपने पैतृक गांव पहुंची हैं। उर्वशी के साथ उसकी मां मीरा रौतेला व पिता मनवर रौतेला भी विवाह समारोह में शामिल होने के लिए पहुंचे हैं।


कोटद्वार: बालीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला इन दिनों उत्तराखंड में हैं। उर्वशी रौतेला अपने भाई की शादी में शामिल होने के लिए अपने पैतृक गांव पहुंची हैं। गांव पहुंचने से पहले उर्वशी ने सिद्धबली मंदिर के दर्शन किए और इसके बाद अपने पैतृक आवास जयहरीखाल प्रखंड के सकमुंडा गांव पहुंचीं है।

प्राप्त जानकारी मुताबिक, उर्वशी रौतेला गांव में अपने बुआ के लड़के के विवाह समारोह में शामिल होने के लिए पहुंची है। शनिवार को बालीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला ने कोटद्वार पहुंचकर सिद्धबली मंदिर के दर्शन किए। सिद्धबली बाबा के दरबार में उर्वशी ने पूजा-अर्चना करने के बाद भंडारे में प्रसाद भी ग्रहण किया।


सूत्रों के अनुसार बताया जा रहा है। उर्वशी रौतेला कोटद्वार स्थित देवी रोड में अपने निवास में विश्राम करने के बाद अपने पैतृक आवास सकमुंडा गांव पहुंच गईं। उर्वशी के साथ उसकी मां मीरा रौतेला व पिता मनवर रौतेला भी विवाह समारोह में शामिल होने के लिए पहुंचे हैं। उर्वशी बचपन में अपनी स्कूल की छ़ुट्टियों के दौरान भी अपने पैतृक आवास आती रही हैं।


अभिनेत्री उर्वशी रौतेला ने अपने एनजीओ की ओर से सकमुंडा ग्राम के मुख्य मार्ग में प्याऊ का निर्माण भी करवाया है। उर्वशी रौतेला ने पूर्व में कोरोना की जंग लड़ने के लिए पांच करोड़ रुपये भी दान में दिए थे। गौरतलब हो कि सिंह साहब द ग्रेट फिल्म से अपने करियर की शुरुआत करने वाली उर्वशी रौतेला आज वालीबुड में कई फिल्म करके अपनी विशिष्ट पहचान बना चुकी है।


उर्वशी बताती हैं कि उसके गाने बॉस पार्टी को दो करोड़ से भी ज्यादा व्यूज मिले हैं। यह उसके लिए खुशी की बात है। उर्वशी रौतेला और अभिनेता चिंरजीवी का आइटम नंबर बॉस पार्टी गाना बीते 22 नवंबर को रिलीज हुआ है। यह फिल्म वॉल्टेयर वीरैया का गाना है। इस वीडियो का जादू लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है।


Post a Comment

0 Comments