पौड़ी गढ़वाल: शादी से लौट रहा वाहन सतपुली के पास खाई में गिरा, दो की मौत, दो घायल

पौड़ी गढ़वाल के तछवाड़ से कोटद्वार जा रहा वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि दो बच्चे घायल हो गए। वाहन सवार एक शादी लौट रहे थे। सभी कोटद्वार के ही रहने वाले थे।  


पौड़ी गढ़वाल: जनपद पौड़ी के तछवाड़ से कोटद्वार जा रहा वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। बताया जा रहा है कि शादी से लौट रहा था वाहन। इस हादसे में दो महिलाओं की जान चली गई, जबकि दो बच्चे घायल हो गए। पुलिस प्रशासन मौके के लिए रवाना हो गया। हादसे की जानकारी जुटाई जा रही है। 

प्राप्त जानकारी मुताबिक, सोमवार को पौड़ी गढ़वाल के तछवाड़ (पाटीसैंण) से कोटद्वार जा रहा वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। सतपुली के पास एनएच पर कुल्हाड बैंड में कार खाई में जा गिरी। वाहन में सवार लोग गांव में शादी से शामिल होकर के लौट रहे थे सभी कोटद्वार के ही थे। 

प्रभारी तहसीलदार सतपुली सुधा डोभाल ने बताया सोमवार दोपहर करीब डेढ़ बजे पौड़ी-कोटदार एनएच पर कुल्हाड़ व बैरगांव के बीच एक निजी कार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बताया जा रहा है कि कार सड़क से करीब 500 मीटर नीचे खाई ने गिरी हुई थी। तहसीलदार के अनुसार कार तच्छाड़ गांव से कोटद्वार जा रही थी। सूचना मिलते ही राजस्व, एसडीआरएफ और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। जिसके बाद रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया।

राजस्व विभाग के अनुसार दुर्घटना में प्रीति देवी (30) पत्नी अनुप ग्राम तछ्वाड, बेलमती देवी (75) पत्नी माधो सिंह की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि वाहन चालक दलबीर सिंह (54) पुत्र बलबीर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें बेस हॉस्पिटल कोटद्वार रेफर किया गया। सुरजीत सिंह (21) पुत्र राम सिंह, अर्पित( 8) पुत्र अनूप व वामिका (7माह) पुत्री अनूप को 108 एम्बुलेंस की मदद से हंस हॉस्पिटल सतपुली पहुंचाया गया। जहां तीनों का उपचार चल रहा है।

Post a Comment

0 Comments