31st New Year पर कोरोना बीएफ.7 का असर, पर्यटकों की उत्तराखंड को ‘ना’, होटल बुकिंग 25% तक गिरी

कोरोना के नए वैरिएंट बीएफ.7 (BF.7) की आशंका के बीच पर्यटक ने एक बार फिर उत्तराखंड से मुंह मोड़ना शुरू कर दिया है। थर्टी फर्स्ट पर कोरोना का असर दिखाई दे रहा है। पर्यटकों ने होटल बुकिंग कैंसिल की है।



उत्तराखंड: देश -प्रदेश में कोरोना ने अपनी वापसी कर ली है, तीसरी लहर आने को हो रही है। कोरोना के नए वैरिएंट बीएफ.7 (BF.7) ने देश में अपना खौफ पैदा करना शुरू कजर दिया है। इस कोरोना को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। 

कोरोना के नए वैरिएंट बीएफ.7 (BF.7) की आशंका के बीच पर्यटक ने एक बार फिर उत्तराखंड से मुंह मोड़ना शुरू कर दिया है। 31st New Year पर कोरोना का असर दिखाई दे रहा है। दिल्ली, यूपी सहित पड़ोसी राज्यों से नैनीताल, पिथौरागढ़ सहित अन्य पर्यटक स्थलों में टूरिस्टों ने होटल बुकिंग कैंसिल करानी शुरू कर दी है। 

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, कोरोना को बढ़ते खतरे ने पर्यटन कारोबार पर असर दिखाना शुरू कर दिया है। इस बार नैनीताल में काफी संख्या में पर्यटक पहुंच रहे हैं। पर होटल कारोबारियों के अनुसार जबसे कोरोना को लेकर हव्वा बढ़ा है बुकिंग और पूछताछ में करीब 25 फीसदी तक की गिरावट आ चुकी है। इससे पर्यटन कारोबारी भी कुछ असहज नजर आ रहे हैं।

क्रिसमस पर नैनीताल में पर्यटकों की आमद काफी अधिक रही। पर इसके बावजूद करीब 30 फीसदी तक होटलों के कमरे खाली ही रहे। मास्क की अनिवार्यता व कोरोना को लेकर लगातार आती खबरों का यह असर रहा। अब यही ट्रेंड नए साल के जश्न पर भी दिख रहा है। हालांकि नैनीताल, रामनगर, भीमताल, मुक्तेश्वर में ज्यादातर होटल पहले ही 60 फीसदी तक की एडवांस बुकिंग ले चुके हैं।

नैनीताल के मनु महारानी होटल के जीएम नरेश गुप्ता के अनुसा कोविड ने नए वेरिएंट सामने आने के बाद रोजाना पर्यटक नैनीताल की हालात की जानकारी ले रहे हैं। पहले ही अपेक्षा पूछताछ व बुकिंग आने की गति में भी कमी आई है। होटल शेरवानी के मैनेजर दिनेश पालीवाल बताते हैं कि अब तक होटल 60 फीसदी तक बुक है। उम्मीद है कि थर्टीफस्ट तक यह और बेहतर स्थिति में होगा।

नैनीताल या उत्तराखंड में एक भी नए वेरीएंट का कोरेाना केस नहीं आया है। पर्यटक यहां बिना किसी डर के घूमकर मस्ती कर सकते हैं। कोविड को लेकर भी कोई गाइडलाइन नहीं है। होटल स्टाफ मास्क का प्रयोग कर रहे हैं। - दिग्विजय सिंह बिष्ट, अध्यक्ष, होटल एसोसिएशन नैनीताल

कोविड को लेकर फिलहाल तो कोई गाइडलाइन नहीं है। पर्यटन पर इसका कोई सीधा असर तो नजर नहीं दिख रहा। जहां तक अवैध होम स्टे की बात है यह एक समस्या बन रही है। - विजेंद्र पांडे, जिला पर्यटन अधिकारी

Post a Comment

0 Comments