उत्तराखंड: सीएम धामी की साइकिल के पीछे दौड़े हजारों लोग, जानें क्यों? Watch Video

Mussoorie Winterline Carnival उत्तराखंड के मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी मंगलवार को तड़के देहरादून की सड़कों पर साइकिल चलाते दिखे। मौका था मसूरी विंटर लाइन कार्निवाल के तहत साइकिल रैली आयोजन का। मुख्‍यमंत्री ने रैली का शुभारंभ किया।



उत्तराखंड: राज्य के मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी आज मंगलवार को तड़के देहरादून की सड़कों पर साइकिल चलाते दिखे। इस दौरान उन्‍होंने युवाओं को फ‍िट रहने का मंत्र भी दिया। मौका था मसूरी विंटर लाइन कार्निवाल के तहत साइकिल रैली आयोजन का। इस दौरान मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने रैली का शुभारंभ किया।

मसूरी विंटर कार्निवाल के अंतर्गत साइकिल रैली का शुभारंभ किया

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय से मसूरी विंटर कार्निवाल के अंतर्गत साइकिल रैली का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि मसूरी विंटर कार्निवाल पर्यटन को बढ़ावा देने वाला उत्सव है। पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए साइकिल रैली का आयोजन किया जा रहा है। यह साइकिल रैली देहरादून से मसूरी तक होगी। इस दौरान मुख्‍यमंत्री ने खुद भी साइकिल चलाई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड का नैसर्गिक सौन्दर्य पर्यटकों को आकर्षित करता है। राज्य सरकार द्वारा पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। राज्य में सड़क, हवाई एवं रेल कनेक्टिविटी का तेजी से विस्तार हो रहा है। राज्य में नए टूरिस्ट डेस्टिनेशन विकसित किए जा रहे हैं।

इस अवसर पर जिलाधिकारी देहरादून श्रीमती सोनिका, अपर जिलाधिकारी श्री के के मिश्रा, जिला पर्यटन अधिकारी श्री जसपाल चौहान, जिला कमांडेंट होमगार्ड डॉ. राहुल सचान उपस्थिति थे।

Watch Video

Post a Comment

0 Comments