Holidays Calendar 2023: उत्तराखंड में सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियों का कैलेंडर जारी

सामान्य प्रशासन विभाग ने निगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट के तहत 23 अवकाश घोषित किए गए हैं। ये अवकाश आर्थिक कार्य विभाग केंद्रीय वित्त मंत्रालय के अनुदेश के क्रम जारी किए गए हैं। बैंक, कोषागार और उप कोषागारों में लागू होंगे।



उत्तराखंड: शासन ने वर्ष 2023 के लिए सरकारी कार्यालयों में सार्वजनिक, निर्बंधित और निगोशिएबुल इंस्ट्रूमेंट एक्ट के तहत छुट्टियों का कैलेंडर जारी कर दिया है। कर्मचारियों को इन तीनों श्रेणियों में कुल 30 अवकाश मिलेंगे, जिनमें से तीन छुट्टियों पर रविवार पड़ रहा है। सार्वजनिक अवकाश की सूची में ईगास को भी शामिल कर दिया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पहल पर इस साल ईगास पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया था।

बृहस्पतिवार को सर्वाधिक सात अवकाश

25 सार्वजनिक अवकाश की सूची में सबसे अधिक सात अवकाश बृहस्पतिवार को हैं। सबसे कम एक अवकाश बुधवार को होगा। दो सार्वजनिक अवकाश पर रविवार है। सामान्य प्रशासन विभाग ने निगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट के तहत 23 अवकाश घोषित किए गए हैं। ये अवकाश आर्थिक कार्य विभाग केंद्रीय वित्त मंत्रालय के अनुदेश के क्रम जारी किए गए हैं। बैंक, कोषागार और उप कोषागारों में लागू होंगे। इनमें वाणिज्यय बैंकों की वार्षिक लेखा बंदी के लिए एक अप्रैल शनिवार को अवकाश तय किया गया है।

इगास को संस्थागत स्वरूप प्रदान कर दिया है

इस वर्ष जन सहयोग और जन सहभागिता से ईगास बूढ़ी दिवाली का पर्व बहुत हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया गया। अपनी संस्कृति के संरक्षण और संवर्द्धन के लिए यह बहुत आवश्यक है। इस वर्ष हमने ईगास के पर्व को राजकीय अवकाशों की सूची में शामिल कर इसको स्वरूप प्रदान कर दिया है। 

- पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री

 वर्ष 2023 में सार्वजनिक अवकाशों की सूची

 
क्र.स.दिवसतारीखदिवस
1गणतंत्र दिवस26 जनवरीबृहस्पतिवार
2महाशिव रात्रि18 फरवरीशनिवार
3होलिका दहन  7 मार्चमंगलवार
4होली8 मार्चबुधवार
5रामनवमी30 मार्चबृहस्पतिवार
6महावीर जयंती04 अप्रैलमंगलवार
7गुड फ्राइडे07 अप्रैलशुक्रवार
8डॉ. बीआर आंबेडकर जयंती14 अप्रैलशुक्रवार
9ईद-उल-फितर22 अप्रैलशनिवार
10बुद्ध पूर्णिमा05 मई  शुक्रवार
11ईद-उल- जुहा(बकरीद)29 जूनबृहस्पतिवार
12हरेला16 जुलाईरविवार
13मोहर्रम29 जुलाईशनिवार
14स्वतंत्रता दिवस15 अगस्तमंगलवार
15रक्षा बंधन31 अगस्तबृहस्पतिवार
16जन्माष्टमी07 सितंबरबृहस्पतिवार
17ईद ए मिलाद/ मिलाद28 सितंबरबृहस्पतिवार
18महात्मा गांधी जयंती02 अक्तूबरसोमवार
19दशहरा(विजयदशमी)24 अक्तूबरमंगलवार
20महर्षि बाल्मीकि जयंती28 अक्तूबरशनिवार
21दीपावली12 नवंबररविवार
22दीपावली(गोबर्द्धन पूजा)13 नवंबरसोमवार
23ईगास-बग्वाल23 नवंबरबृहस्पतिवार
24गुरुनाक जयंती27 नवंबरसोमवार
25क्रिसमस दिवस25 दिसंबरसोमवार


नोट: ईद-उल-फितर, ईद ए मिलाद और बकरीद स्थानीय चंद्र दर्शन के अनुसार मनाए जाएंगे। सार्वजनिक अवकाश बैंक, कोषागार और उपकोषागार में लागू नहीं होंगे।

सचिवालय व विधानसभा को छोड़ प्रदेश में इन दिनों रहेगा अवकाश

गुरु गोविंद सिंह जन्मदिवस-05 जनवरी
चेटीचंद - 22 मार्च
विश्वकर्मा पूजा - 17 सितंबर
गुरु तेगबहादुर बलिदान दिवस- 24 नवंबर

Post a Comment

0 Comments