पत्नी देविशा के साथ ऋषिकेश में छुट्टियां बिता रहे क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव

टीम इंडिया के तेज तर्रार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। उनकी शेयर की गई तस्वीरों को लाखों फैंस के लाइक्स आते हैं। उनकी तस्वीरें जमकर वायरल भी होती हैं। एक बार फिर उनकी पत्नी देविशा के साथ फोटो वायरल हो रही है. दोनों इन दिनों ऋषिकेश में छुट्टियां बिता रहे हैं।


भारतीय क्रिकेट टीम के धाकड़ बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव इन दिनों अपनी पत्नी देविशा शेट्टी के साथ उत्तराखंड की खुबसूरत वादियों के बीच क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं। ये जानकारी देविशा शेट्टी ने अपने इंस्ट्राग्राम अकाउंट के जरिए फोटो के साथ दी है। 

भारतीय क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव अपनी पत्नी देविशा शेट्टी के साथ ऋषिकेश में गुलाबी ठंड का लुत्फ उठा रहे हैं। ऋषिकेश की खूबसूरत वादियां, बहती गंगा की लहरों के बीच उन्हें स्पॉट किया गया है। सूर्य कुमार यादव और देविशा ने ऋषिकेश में बिताए कुछ पलों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। बताया जा रहा है कि दोनों इन दिनों ऋषिकेश बदरीनाथ मार्ग स्थित एक आलीशान होटल में रुके हुए हैं।

बता दें कि बांग्लादेश टूर पर टीम प्रबंधन ने सूर्यकुमार यादव को आराम दिया है। उन्हीं छुट्टियों का आनंद उठाने के लिए सूर्यकुमार अपनी पत्नी के साथ उत्तराखंड पहुंचे हैं। वहीं, सूर्यकुमार के आने की खबर के बाद उनके फैंस उनसे मिलने के लिए होटल के इर्द-गिर्द चक्कर लगा रहे हैं।

सूर्यकुमार के नाम एक कैलेंडर ईयर में टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का भी रिकॉर्ड है। उन्होंने इस साल (2022) अब तक कुल 67 छक्के लगाए हैं। सूर्या इस मुकाम को छूने वाले वह पहले खिलाड़ी हैं। इससे पहले एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड मोहम्मद रिजवान के नाम था। रिजवान ने 2021 में 42 छक्के लगाए थे। वहीं, मार्टिन गुप्टिल ने भी 2021 में 41 छक्के लगाए थे और लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। वहीं, सूर्यकुमार ने इस साल टी20 अंतरराष्ट्रीय में 100 चौके भी पूरे कर लिए। इस साल उन्होंने T20I में 105 चौके लगाए हैं।

Post a Comment

0 Comments