उत्तराखण्ड: हल्द्वानी में फिर बढ़ने लगी गुलदार की दस्तक, क्षेत्र में दहशत का माहौल, देखें विडियो

हल्द्वानी में गुलदार की दस्तक होने लगी है। बताया गया है कि बीते रोज गौलापार क्षेत्र के किशनपुर क्षेत्र में जंगल से गुलदार निकलकर गांव के इलाके में पहुंचा जिसे देखकर ग्रामीणों में दहशत का माहौल व्याप्त है। 


उत्तराखंड: हल्द्वानी में गुलदार की दस्तक होने लगी है। बताया गया है कि बीते रोज गौलापार क्षेत्र के किशनपुर क्षेत्र में जंगल से गुलदार निकलकर गांव के इलाके में पहुंचा जिसे देखकर ग्रामीणों में दहशत का माहौल व्याप्त है। दरअसल बीते रोज सड़क मार्ग से गुजर रहे भाजपा मंडल अध्यक्ष मुकेश बेलवाल ने रास्ते पर बैठे गुलदार को न केवल अपने कैमरे में कैद किया बल्कि आस पास के ग्रामीणों को इंतला करने के साथ ही विडियो दिखाकर वन विभाग को भी इसकी जानकारी दी है।

हल्द्वानी से जुड़े गौलापार क्षेत्र में एक बार फिर गुलदार की धमक से अब ग्रामीणों में टेंशन का माहौल है क्योंकि इससे पूर्व भी इस इलाके में कई घटनाएं हो चुकी है। गौरतलब है कि बीते वर्ष गुलदार ने हल्द्वानी क्षेत्र से जुड़े गांवों की क‌ई महिलाओं को अपना निवाला बनाया था। जिसके बाद ग्रामीणों ने अकेले जंगल में चारापत्ती लेने जाना भी बंद कर दिया था।

वहां मौजूद भाजपा के मंडल अध्यक्ष मुकेश बेलवाल ने गुलदार का वीडियो बना लिया। साथ ही ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की और वन विभाग को भी इसकी जानकारी दी है। गुलदार की धमक से ग्रामीण खौफजदा हैं, क्योंकि इससे पूर्व भी इस इलाके में कई घटनाएं हो चुकी हैं।

देखें विडियो

Post a Comment

0 Comments