वीर माधो सिंह भंडारी उत्तराखंड प्रौद्योगिकी विवि (उत्तराखंड टेक्निकल यूनिवर्सिटी ) के रिकॉर्ड रूम में भीषण आग लग गई। शुक्रवार तड़के रिकॉर्ड रूम में आग लगने की मिली जानकारी। विवि के कुलसचिव आरपी गुप्ता ने इसकी पुष्टि की।
उत्तराखंड: वीर माधो सिंह भंडारी उत्तराखंड प्रौद्योगिकी विवि (उत्तराखंड टेक्निकल यूनिवर्सिटी ) के रिकॉर्ड रूम में भीषण आग लग गई। शुक्रवार को आग की सूचना मिलते ही मौके पर दमकल कर्मी और स्थानीय पुलिस पहुंची।
कड़ी मशक्कत के बाद रिकॉर्ड रूम में लगी आग पर काबू पाया जा सका। रिकॉर्ड रूम में रखे कई दस्तावेज आग में जलकर खाक हो गए हैं। शुक्रवार तड़के रिकॉर्ड रूम में आग लगने की मिली जानकारी। विवि के कुलसचिव आरपी गुप्ता ने इसकी पुष्टि की। कहा आग लगने के कारणों की जांच करवाई जाएगी।
आग को फायर स्टेशन देहरादून के दो फायर टेंडरों के द्वारा व सेलाकुई फायर स्टेशन के एक फायर टेंडर द्वारा पूर्ण रूप से बुझाया गया। मौके पर स्थानीय पुलिस मौजूद थे।
वहीं रुड़की के सिविल लाइंस स्थित एक मकान में शॉट सर्किट की वजह से आग लग गई। आग से हजारों रुपये का नुकसान हो गया। दमकल की टीम ने आग पर काबू पाया। सिविल लाइंस में अरुण का अविनाश विला नाम से आवास है। गुरुवार दोपहर उनके मकान में अचानक आग लग गई।

0 Comments