उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री के आश्राम में पहुंची नीलगाय, खूब उत्पात मचाया और फिर...देखें वीडियो

मुख्यमंत्री धामी सरकार के कैबिनेट मंत्री के आश्रम में जंगल से भटककर पहुंची नीलगाय ने घंटो तक जमकर उत्पात मचाया, जिससे आश्रम के भीतर भगदड़ जैसे हालात हो गए।


उत्तराखंड: मुख्यमंत्री धामी सरकार के कैबिनेट मंत्री के आश्रम में जंगल से भटककर पहुंची नीलगाय ने घंटो तक जमकर उत्पात मचाया, जिससे आश्रम के भीतर भगदड़ जैसे हालात हो गए। रेस्क्यू को पहुंची वन विभाग और पुलिस की टीम घंटों तक इधर से उधर दौड़ती रही और नीलगाय को पकड़ने में उसके पसीने छूट गए।

प्राप्त जानकारी मुताबिक, हरिद्वार में बीती रात गजब हो गया। जंगल से एक बौखलाई नील गाय अचानक उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के आश्रम जा पहुंची। और यहां खूब उथल-पुथल मचाने लगी। ये नील गाय काफी भयानक थी। क्योंकि उसका इरादा आश्रम को तहस-नहस करना था। और वो उसी उरादे को साकार करने ही वाली थी। इस बीच जब मंत्री के आश्रम में मौजूद लोगों ने वन विभाग को सूचना दी तो नील गाय को बड़ी मुश्किल से पकड़ा गया लेकिन वो तब फी छूठ गई। और अब नील गाय और बौखला चुकी थी और सीधे वो सड़कों पर दौड़ पड़ी। बताया जा रहा है, इस बीच रात के करीब एक बजे थे।

एक घंटे तक पुलिस और वन कर्मियों को दौड़ाया

सुनसान रोड में नील गाय दौड़ रही थी। उसने खूब उत्पात मचाया। कभी दुकानों के शटरों को तोड़ने का प्रयास करती तो कभी वहां से गुजर रहे लोगों पर हमला करती। इस बीच हरिद्वार पुलिस को भी बुला दिया गया और अब वन विभाग और पुलिस कर्मी नीलगाय के पीछे दौड़ते हरिद्वार की सड़कों में रात एक बजे दिखाई दिए। लेकिन नीलगाय पकड़ में नहीं आ रही थी। ऐसे में पुलिस फोर्स और वन विभाग ने तकरीबन एक घंटे के बाद नीलगाय को जंगल की ओर खदेड़ने में कामयाब हो गए। लेकिन सोचिए गुलदार और हाथी तो हरिद्वार की सड़कों में दिख रहे थे और अब बौखलाई हुई नीलगाय भी नजर आने लगी है।बहराल सोशल मीडिया में मंत्री के घर पहुंची नीलगाय का ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

देखें वीडियो

Post a Comment

0 Comments