कोटद्वार: जंगल में सड़ी गली हालत में पेड़ से लटका मिला जवान का शव

पौड़ी गढ़वाल के विधानसभा लैंसडाउन से एक सनसनी खबर सामने आई है। सेना को स्थानीय लोगों की ओर से कंपनी बाग के निकट के जंगल में एक व्यक्ति का शव पेड़ पर लटके होने की जानकारी मिली थी।  


कोटद्वार: राज्य के जनपद पौड़ी गढ़वाल के विधानसभा लैंसडाउन से एक सनसनी खबर सामने आई है। सेना को स्थानीय लोगों की ओर से कंपनी बाग के निकट के जंगल में एक व्यक्ति का शव पेड़ पर लटके होने की जानकारी मिली थी। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया।

प्राप्त जानकारी मुताबिक, लैंसडौन के कंपनी बाग स्कूल के निकट के जंगल से पुलिस ने एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया है। शव पेड़ पर लटका हुआ मिला। उसके शरीर पर सेना जैसी वर्दी थी। पुलिस सेना के अधिकारियों से संपर्क कर शिनाख्त के प्रयास में जुटी है।

उपनिरीक्षक रचना रानी ने बताया कि सेना को स्थानीय लोगों की ओर से कंपनी बाग के निकट के जंगल में एक व्यक्ति का शव पेड़ पर लटके होने की जानकारी मिली थी। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया।

शव काफी पुराना और सड़ी गली हालत में है। मौके पर कोई पहचान न मिलने से उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। बताया कि कई दिनों से सेना का एक जवान लापता चल रहा है। जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज है। इस मामले को उससे जोड़कर देखते हुए शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।

Post a Comment

0 Comments