ऋषिकेश में एक अपार्टमेंट में किराए के फ्लैट में रह रही एम्स की नर्सिंग अफसर संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकी मिली। नर्सिंग अफसर अपनी छोटी बहन के साथ फ्लैट में रहती थी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
उत्तराखंड: ऋषिकेश से एक बड़ी ख़बर सामने आई है। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ऋषिकेश में तैनात एक नर्सिंग ऑफिसर ने फांस लगा के आत्महत्या कर ली। जिसके बाद घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना पर आईडीपीएल चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। विस्थापित क्षेत्र आमबाग में फ्लैट में किराए पर रहने वाली नर्सिंग ऑफिसर की आत्महत्या के मामले में पुलिस जांच में जुट गई है।
जानकारी मुताबिक, कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक केआर पांडे ने बताया कि एम्स ऋषिकेश में प्रतिभा कुमारी 26 वर्ष पुत्री विरेंद्र प्रसाद निवासी सत्य विहार बुराड़ी दिल्ली अपनी बहन प्रीति के साथ नर्सिंग अधिकारी के पद पर कार्यरत थी। यह दोनों यहां वर्ष 2019 से काम कर रहे हैं।
प्रतिभा की बहन प्रीति की नाइट ड्यूटी थी। जबकि प्रतिभा की शुक्रवार को दिन की ड्यूटी थी। ड्यूटी करके प्रीति जब आम बाग विस्थापित क्षेत्र स्थित किराए के फ्लैट में आई तो दरवाजा अंदर से बंद था। एक चाबी प्रतिभा के पास थी।
घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ
वह फ्लैट के भीतर पहुंची तो अंदर उसकी बहन प्रतिभा चादर के सहारे पंखे से लटकी हुई थी, उसकी मौत हो गई थी। पुलिस के मुताबिक घटनास्थल से अभी कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। कोतवाली प्रभारी खुशीराम पांडेय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

0 Comments