कोटद्वार: स्टेशन में गढ़वाली गीत गाता दिखा ये गरीब बच्चा, देखें वायरल वीडियो

शहर कोटद्वार से एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक बच्चा गढ़वाली गीत गाकर लोगों का मनोरंजन कर रहा है। बच्चा गरीब परिवार का है।



उत्तराखंड:
शहर कोटद्वार से एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक बच्चा गढ़वाली गीत गाकर लोगों का मनोरंजन कर रहा है। बच्चा गरीब परिवार का है। जिन हाथों में किताबें और पेन होने चाहिए थे, उन हाथों में किसी ने ढोलक थमा दिया। अब ये बच्चा कोटद्वार स्टेशन में गाना गाकर चंद रुपये जुटाता दिखता है। 

जानकारी मुताबिक, आपको बता दे ये वीडियो UKvani फेसबुक पेज से तेजी से वायरल हो रहा है। हर कोई बच्चे के हुनर की सराहना कर रहा है, हालांकि कुछ लोग ऐसे भी हैं। जिन्होंने बच्चे के गढ़वाली न होकर किसी बाहरी राज्य का होने की बात कही है। इतना जरूर है कि बच्चे में गजब का हुनर है। जब वो ढोलक की थाप पर गढ़वाली गीत गाता है तो हर कोई थम सा जाता है। मजबूरी इंसान से क्या कुछ नहीं करा देती, वरना ये बच्चा बस स्टेशन पर गाने की जगह किसी स्कूल में पढ़ रहा होता, भीख मांगने के लिए किसी की दुत्कार का शिकार न हो रहा होता। 

बता दे, एक सवारी ने बच्चे का नाम पूछा, तो बच्चे ने अपना नाम शिवा बताया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद लोग उसके टैलेंट को सलाम कर रहे हैं, साथ ही सरकार और स्वयंसेवी संगठनों से बच्चे की मदद की मांग भी कर रहे हैं। ताकि वो पढ़-लिखकर काबिल बन सके। अपने हुनर को और तराश सके। चलिए अब आपको शिवा का वीडियो दिखाते हैं, ये वीडियो यकीनन आपका दिल जीत लेगा।

देखें वायरल वीडियो

Post a Comment

0 Comments