उत्तरकाशी से एक जल्लाद बहू का वायरल वीडियो सामने आया है। जिसमें एक महिला अपने बुजुर्ग ससुर को बड़ी बेरहमी से पिटती दिखाई दे रही है। महिला बुजुर्ग के बाल पकड़कर खींच रही है और लगातार मार रही है। इतना ही नहीं वीडियो में बहू ससुर के सिर पर ईंट से वार करते भी दिखाई दे रही है।
उत्तराखंड: जनपद उत्तरकाशी से एक शर्मनाक खबर सामने आई है। देश -प्रदेश में अक्सर आपने दहेज के लिए ससुरालियों द्वारा बहू की पिटाई और उत्पीड़न करने की खबरें सुनी होंगी, लेकिन उत्तरकाशी में इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक जल्लाद बहू अपने पिता समान ससुर को बड़ी बेरहमी से पीटती दिखाई दे रही है। मामला बाडागड़ी पट्टी के एक गांव का बताया जा रहा है।
प्राप्त जानकारी मुताबिक, जनपद उत्तरकाशी में इन दिनों एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला अपने ससुर को बड़ी बेरहमी से पिटाई करती दिख रही है। यह वीडियो बाडागड़ी पट्टी के एक गांव का बताया जा रहा है। वीडियो में बहू ना सिर्फ बुजुर्ग ससुर की पिटाई कर रही है, बल्कि ईंट से भी उसके सिर पर वार करती दिख रही है। वहीं, इस महिला का वीडियो बना रहा शख्स बार-बार उसे बुजुर्ग की पिटाई न करने की अपील कर रहा है।
मामले संज्ञान में आने पर पुलिस अधीक्षक अपर्ण यदुवंशी ने कहा मैंने भी यह वीडियो सोशल मीडिया पर देखा है। इस मामले का संज्ञान लिया गया है। मामला बाडागड़ी पट्टी का बताया जा रहा है, जहां पुलिस टीम को भेजा जा रहा है। मामले में आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधीक्षक ने आम जनता से भी इस प्रकार से मारपीट करके कानून हाथ में न लेने की अपील की. साथ ही ऐसा करने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी।

0 Comments