उत्तराखंड: ऋषिकेश गंगा में डूबे मेरठ के सुनील सैनी का शव आठ दिन बाद बरामद

ऋषिकेश के साईं घाट पर नहाते समय 21 दिसंबर को डूबे सुनील सैनी का शव बरामद हो गया है। एसडीआरएफ की रेस्क्यू टीम ने शव को बरामद किया है। सुनील 21 दिसंबर को डूब गया था तब से उसकी खोजबीन जारी थी। सुनील सैनी यूपी के मेरठ का रहने वाला था।


उत्तराखंड: धर्मनगरी ऋषिकेश गंगा में लगातार लोगों के डूबने और शव मिलने का सिलसिला जारी है। आज भी SDRF को बैराज में एक शव दिखाई देने की सूचना दी गयी। सूचना पाकर SDRF फ्लड रिलीफ टीम HC अर्जुन पंवार के हमराह मय रेस्क्यू उपकरणों के मौके के लिए रवाना हुई। SDRF टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर बैराज में उतरकर कड़ी मशक्कत करते हुए शव को बाहर निकालकर सिविल पुलिस के सुपर्द किया गया।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, मृतक युवक की पहचान सुनील सैनी के रूप में हुई जो विगत 21 दिसंबर को नीम बीच, साईं घाट पर नहाते समय नदी में डूब गया था। SDRF द्वारा विगत दिनों से ही उक्त युवक की सर्चिंग हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा था। मृतक सुनील की उम्र 26 साल थी। सुनील सैनी मीनाक्षीपुरम, मेरठ, उत्तर प्रदेश का रहने वाला था।



Post a Comment

0 Comments