कोटद्वार में देवभूमि फाउंडेशन 25 दिसम्बर को तुलसी दिवस के रूप मनाते आ रहा है। वही देवभूमि फाउंडेशन के अध्यक्ष शिवानंद लखेड़ा द्वारा विगत 4 साल से 25 दिसंबर को तुलसी दिवस कार्यक्रम कराते आ रहे हैं।
पौड़ी गढ़वाल: कोटद्वार में देवभूमि फाउंडेशन 25 दिसम्बर को तुलसी दिवस के रूप मनाते आ रहा है। वही देवभूमि फाउंडेशन के अध्यक्ष शिवानंद लखेड़ा द्वारा विगत 4 साल से 25 दिसंबर को तुलसी दिवस कार्यक्रम कराते आ रहे हैं। वही फाउंडेशन के अध्यक्ष शिवानंद लखेडा का कहना है, कि 25 दिसंबर को जहां एक और क्रिसमस मनाया जाता है वही हमारी सनातन संस्कृति को बचाने के लिए हमारे द्वारा एक छोटा सा प्रयास किया जा रहा है।
वही दूसरे दिन के कार्यक्रम में नंदा राज जात यात्रा व सांस्कृतिक कार्यक्रम भी कराये जा रहे है। वही फाउंडेशन के मीडिया प्रभारी सुधांशु थपलियाल का कहना है, कि जिस प्रकार से हमारी सनातन संस्कृति विलुप्त हो रही है। उसे बचाने के लिए हमारे द्वारा एक छोटा सा प्रयास विगत 4 से 5 सालों से किया जा रहा है। जिससे हमारी सनातन संस्कृति के बारे में युवाओं को उसकी जानकारी मिल सके,,वही आज के कार्यक्रम में पहला, द्वितीय और तृतीय आने पर इनाम भी दिया जायेगा।

0 Comments