उत्तराखंड: लाइव फोन कॉल कर महिला ने की आत्महत्या, पास ही सो रहा था 8 साल का मासूम

जनपद हरिद्वार के शहर रुड़की के मंगलौर में एक 26 वर्षीय महिला ने लाइव फोन कॉल कर खुदकुशी कर ली। महिला ने आत्महत्या से पूर्व किसी युवक फोटो भी भेजे थे।


उत्तराखंड: जनपद हरिद्वार के शहर रुड़की के मंगलौर में एक 26 वर्षीय महिला ने लाइव फोन कॉल कर खुदकुशी कर ली। महिला ने आत्महत्या से पूर्व किसी युवक फोटो भी भेजे थे। इसके साथ ही आत्महत्या के समय फोन कॉल भी की, जिसकी रिकॉर्डिंग पुलिस को मृतका के फोन में मिली है। 

बता दे, घटना के वक्त महिला का बच्चा उसी कमरे में सो रहा था। वहीं सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। साथ ही परिजन भी सूचना पाकर मौके पर पहुंच गए।

जानकारी के मुताबिक मंगलौर में बीती देर रात एक महिला ने आत्महत्या कर ली। महिला ने आत्महत्या से पूर्व किसी युवक को फोटो भी भेजे हैं। इसके साथ ही आत्महत्या के समय फोन कॉल भी की, जिसकी रिकॉर्डिंग पुलिस को मृतका के फोन में मिली है। घटना के वक्त महिला का बच्चा (8 साल) उसी कमरे में सो रहा था।

मां की आत्महत्या के बाद बच्चे ने शोर मचाया और दौड़ता हुआ मकान मालिक के पास गया। जिसके बाद मकान मालिक ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Post a Comment

0 Comments